MP: रीवा के मंदिर परिसर में सोते समय पुजारी की गला रेंतकर हत्या, लाश मिलने से मची सनसनी

रीवा जिले के जवा में एक मंदिर परिसर में पुजारी की हत्या कर दी गई है। रात को सोते समय पुजारी की गला रेंतकर हत्या की गई। सुबह मंदिर परिसर में लाश मिलने से सनसनी फैल गई और पुलिस जांच में जुट गई है। घटनास्थल पुलिस थाना से महज दो किलोमीटर दूर ही बताया जाता है।

बताया जाता है कि रीवा जिला के जवा थाना अंतर्गत आने वाले मनाहर तालाब के पास स्थित दादू शिव मंदिर के पुजारी के हत्या कर दी गई। सुबह मंदिर पहुंचे भक्तों ने इसकी जानकारी जवा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पुजारी की शिनाख्त त्रिभुवन प्रसाद केवट पिता काशी प्रसाद केवट उम्र 69 वर्ष के रूप में की। मृतक त्रिभुवन पास के ही गांव रतनी का निवासी बताया गया है। 

प्रधान पुजारी के निधन के बाद से पूजा पाठ की संभाल रहे थे जिम्मेदारी
जानकारी के मुताबिक पुजारी का गांव घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर है। दादू शिव मंदिर के प्रधान पुजारी की मृत्यु के बाद मृतक त्रिभुवन को मंदिर के पूजा पाठ और देख रेख की जिम्मेदारी दे दी गई थी। मंदिर के निर्माण चल रहा है। इस लिए वह रात में भी यहीं रुकता था। बीती रात अज्ञात आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी और उसकी झोली से पैसे भी ले गए। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com