62वें जन्मदिन पर पिता को बेटे से मिला ऐसा खास तोहफा, देखकर नम हो जाएंगी आखें

पिता और पुत्र का रिश्ता कम शब्दों में भी गहराई से जुड़ा होता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र के औरंगाबाद के रहने वाले गौरव रायते का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें गौरव अपने पिता के 62वें जन्मदिन पर उन्हें ऐसा खास तोहफा देते हैं जिसे शब्दों में बया कर पाना भी मुश्किल है।

Son Gave Father A Surprise Gift 0n His 62nd Birthday: पिता-पुत्र सिर्फ रिश्ता नहीं, एक एहसास है। जिसमें बेटा पिता की उंगली पकड़कर चलना सीखता है, तो वहीं पिता बेटे की मुस्कान में अपनी पूरी दुनिया देख लेता है। पिता और पुत्र का रिश्ता कम शब्दों में भी गहराई से जुड़ा होता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र के औरंगाबाद के रहने वाले गौरव रायते का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें गौरव अपने पिता के 62वें जन्मदिन पर उन्हें ऐसा खास तोहफा देत हैं, जिसे शब्दों में बया कर पाना भी मुश्किल है।

गौरव ने अपने पिता के 62वें जन्मदिन को खास बनाने के लिए एक सीक्रेट मिशन शुरू किया, जिसमें उसने अपने पापा के उन स्कूली दोस्तों को ढूंढ निकाला, जिनसे वे लगभग 50 साल से नहीं मिले थे।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही गौरव के पिता रेस्टोरेंट की छत पर पहुंचते हैं, तो सामने अपने बचपन के जिगरी दोस्तों को देखकर एक पल के लिए भावुक हो जाते हैं, जो खुली बाहों से उनके इंतजार में खड़े थे। फिर देखते ही देखते गौरव के रिटायर्ट पिता फिर से वही स्कूल वाले शरारती लड़के बन गए। इसके बाद दोस्तों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया और फिर सबने मिलकर केक काटा।

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम @gaurav_rayate पर शेयर किया गया है। जिसे अभी तक 35 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर यूजर्स की जमकर मजेदार प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- माता-पिता के लिए उनकी पुरानी यादों से बड़ा कोई तोहफा नहीं हो सकता। तो वहीं कई यूजर्स गौरव की इस सोच की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com