#MeToo: अकबर के बाद BJP में गिरा एक और विकेट, यौन शोषण में फंसे नेता को पद से हटाया गया

बीजेपी की ये महिला कार्यकर्ता पिछले 6 महीने से इंसाफ के लिए गुहार लगा रही थी, लेकिन इतने दिनों तक इसकी फरियाद नहीं सुनी गई। पीड़िता भाजपा प्रदेश कार्यालय में काम करती थी वहीं पर इसका परिचय संजय कुमार से हुआ था।
नई दिल्ली: पिछले एक महीने में “#MeToo” मूवमेंट में बीजेपी के नेताओं का विकेट गिरा है। केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर के इस्तीफा देने के बाद बीजेपी नेता संजय कुमार को उनके पद से हटा दिया गया है। संजय कुमार उत्तराखंड बीजेपी के महामंत्री (संगठन) थे। पार्टी की ही एक महिला कार्यकर्ता ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। लगातार हो रहे विरोध के बाद आखिरकार यह मामला आला हाई कमान तक पहुंचा, जिसके बाद शनिवार सुबह को दिल्ली में हाई कमान ने उन्हें तलब किया था। इसके बाद उन्हें पद से हटा दिया गया है। बीजेपी की ये महिला कार्यकर्ता पिछले 6 महीने से पार्टी के पदाधिकारियों के आगे इंसाफ की गुहार लगा रही थी लेकिन किसी ने भी इसकी फरियाद नहीं सुनी. पीड़िता भाजपा प्रदेश कार्यालय में काम करती थी वहीं पर इसका परिचय संजय कुमार से हुआ था। हालांकि पीड़िता ने थाने में अब तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं कराई है।
जेपी की इस महिला कार्यकर्ता के पास संजय कुमार से जुड़े कई सबूत थे। महिला का आरोप है कि बीजेपी की एक महिला पदाधिकारी ने उससे ये मोबाइल छीन लिया। पीड़िता का दावा है कि उसके पास इस केस से जुड़े ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग भी हैं। जब संजय कुमार पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे तो पार्टी भीतर ही उनके खिलाफ आवाज उठने लगी। पार्टी के भीतर उनकी छवि को लेकर मंथन भी हुआ। पिछले दिनों उत्तराखंड बीजेपी की बैठक हुई थी जिसमें उनको हटाने को लेकर चर्चा हुई थी। बता दें कि उत्तराखंड में निकाय चुनाव की तैयारी जोरों पर है। बीजेपी इस चुनाव की जोर-शोर से तैयारी कर रही है। बीजेपी को डर है कि अगर चुनाव में ये मुद्दा उछल गया तो पार्टी को नुकसान उठाना पड़ सकता है। लिहाजा पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। फिलहाल बीजेपी इस केस की जांच कर रही है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com