इंडियन क्रिकेट टीम के सबसे सफल खिलाड़ी और कप्तान रह चुके एम एस धोनी को तो सभी जानते हैं। धोनी आज एक धुआंधार बल्लेबाज के रूप में ही नहीं बल्कि सबसे अच्छे विकेट कीपर के रूप में भी जाने जाते है। इसके इलावा धोनी ने कई बार अपनी टीम को मुश्किलों से भी बचाया है और टीम इंडिया को जीत का गौरव प्रदान किया है। ऐसे में टीम का हर खिलाडी उनके साथ खेलना अपना सौभाग्य मानता है, क्यूकि वो टीम के हर खिलाडी को बराबर का महत्व देते है। इसके साथ ही धोनी अपनी टीम को काफी प्रोत्साहित भी करते है।

वहीं आपने धोनी के जीवन पर आधारित फिल्म एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ तो देखी ही होगी जो साल 2016 में आई थी। धोनी की इस बायोपिक मूवी ने परदे पर आग भी लगा दी थी। इस फिल्म में धोनी से जुड़े हर एक चीज के बारे में बताया गया था। धोनी ने कैसे अपनी पहचान बनाई धोनी कैसे धोनी बने जीवन के हर उस सफर में जिन दोस्तों ने उनका साथ दिया सबके बारे में बताया गया इतना ही नहीं इस फिल्म में धोनी की प्रेम कहानी के बारे में भी बताया गया है। जिसको लेकर काफी चर्चाएं भी हुई थी।
फिल्म में आपने देखा होगा किस कैसे धोनी की निजी जिंदगी के बारे में कितने बेतरीन तरीके से दिखाया गया है वहीं धोनी की भूमिका निभाने वाले एक्टर सुशांत सिंह ने बहुत ही अच्छी एक्टिंग की फिल्म में उन्होंने बिलकुल धोनी की ही तरह बैटिंग और बोलिंग की। सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी के किरदार के लिए काफी मेहनत की है और उन्होंने क्रिकेट में अच्छे-खासे हाथ भी आजमाए हैं। उन्होंने धोनी के कैरेक्टर और उसकी बारीकियों को अच्छे से समझा है। उनके बोलने का अंदाज बहुत ही कमाल का है। यह उनका अब तक का बेहतरीन रोल कहा जा सकता है। वैसे धोनी की ये फिल्म हिट तो कर गई।
लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म में धोनी की प्रेम कहानी के बारे में कुछ ऐसा दिखाया गया जो वाकई से सच से काफी परे हैं? खिलाड़ी को किस तरह बॉलीवुड स्टार बनाया जाता है, यह हिंदी सिनेमा जगत ही जानता है। एक खिलाड़ी का जीवन किसी तपस्या से कम नहीं होता लेकिन बॉलीवुड डायरेक्टर इस सच्चाई से कोसों दूर है। जी हां दरअसल फिल्म में धोनी की गर्लफ्रेंड प्रियंका झा के किरदार को दिशा पाटनी ने बहुत खुब निभाया है। लेकिन वहीं इस फिल्म में दिखाया गया है कि प्रियंका धोनी की लाइफ में तबसे थी जब धोनी अपने करियर के लिए काफी संघर्ष कर रहे थें लेकिन फिल्म बनने से पहले धोनी से प्रियंका के बारे में पूछा गया तब वे बहुत ही मुश्किल से प्रियंका के बारे जिक्र कर पा रहे थे।
दरअसल उन दोनों के लव स्टोरी के दौरान ही धोनी का टीम इंडिया में उनका सेलेक्शन हुआ था। लेकिन एकाएक कुछ ऐसा हो गया कि वो एक दूसरे से दूर हो गए आपको बता दें कि इस समय वो फॉरेन टूर पर चले गए थें जिनका बड़े ही बेसब्री से प्रियंका इंतजार कर रही थी लेकिन उसी दौरान प्रियंका की कार एक्सीडेंट में मौत हो गयी।
धोनी जब वहां से वापस आए तो उन्हें ये सच पता चला जिसे सुनकर उन्हें बहुत बड़ा धक्का लगा। उस वक़्त उनके करीबियों को लग रहा था की धोनी अब शायद नही खेलेंगे लेकिन धोनी ने इस हादसे को अपनी कमजोरी नहीं बल्कि ताक़त बनाया।
 Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
 
		
 
 
						
 
						
 
						
 
						
 
						
