करवा चौथ का व्रत आज मनाया जा रहा है। यह व्रत कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को होता है। इस दिन महिलाएं पूरे दिन उपवास रखती हैं और शाम को चांद के दीदार करने के बाद अपने पति के हाथों से पानी पीकर व्रत तोड़ती हैं। इस बार चांद रात के 8:30 बजे के आसपास निकलेगा।
उत्तर भारत में कई शहरों में चांद के दर्शन साढ़े 8 के नजदीक दिखना शुरू हो जाएगा। वहीं मध्य भारत में चांद दिखने का समय भी नौ बजे के आसपास दिखेगा। पूर्वोत्तर राज्यों में आसमान में रात 8.40 बजे चांद दिखेगा। कोलकाता में 8.35 बजे और पटना में 8 बजकर 30 मिनट पर चंद्रमा के दीदार होंगे।
चतुर्थी तिथि का प्रारंभ आठ अक्तूबर को शाम 4.58 मिनट पर होगा। इस तिथि का समापन नौ अक्तूबर को मध्याह्न 2.16 मिनट पर होगा। इस बार चंद्रोदय 8 अक्तूबर को रात्रि 8.10 मिनट पर हो रहा है। करवा चौथ पर पूजा का मुहूर्त शाम 5.54 मिनट से शाम 7.10 मिनट तक शुभ रहेगा।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal