कभी भी जारी हो सकता है सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट

संघ लोक सेवा की ओर से आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल यूपीएससी जल्द ही (UPSC CSE Result 2025) जारी करने वाला है। ऐसे में जो उम्मीदवार यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में शामिल हुए थे। वे उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें, यूपीएससी की ओर से इंटरव्यू 05 जनवरी से 27 फरवरी तक आयोजित किए गए थे। रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।

UPSC CSE Final Result 2025: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट
यूपीएससी की ओर से रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकेंगे।

रिजल्ट देखने एवं डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
इसके बाद उम्मीदवारों को वेबसाइट के होमपेज what’s New सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
अब उम्मीदवारों को ‘UPSC CSE Result 2025’ पर क्लिक करना होगा।
लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में ओपन हो जाएगा।
अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

कटऑफ लिस्ट भी होगी जारी
यूपीएससी की ओर से सिविल सेवा परीक्षा रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ लिस्ट और मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी। उम्मीदवार कैटेगरी के आधार पर कटऑफ लिस्ट देख सकेंगे।

इतने पदों पर होगी भर्ती
यूपीएससी की ओर से इस परीक्षा के जरिये कुल 979 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। बता दें, पिछले साल यूपीएससी की ओर से कुल 1,105 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। यूपीएससी की ओर से फाइनल रिजल्ट किसी समय भी जारी किया जा सकता है। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे वेबसाइट चेक करते रहें।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com