महाराष्ट्र

गांधी ने कहा था- बॉम्बे इज ब्यूटीफुल

ओमप्रकाश तिवारी। मैं मुंबई हूं। आजादी की लड़ाई में गांधी ने घूमा तो पूरा देश। लेकिन खूबसूरती के कसीदे तो उन्होंने मेरे ही पढ़े। पढ़ते भी क्यों न? मैं उनके दूसरे घर जैसी जो बन गई थी। आजादी की लड़ाई के ज्यादातर अहम आंदोलनों का बिगुल तो उन्होंने यहीं से फूंका। आजादी की लड़ाई के दौरान जब-जब पैसों की जरूरत महसूस हुई, बढ़-चढ़कर उन्हें मदद की। लोकमान्य तिलक के निधन के ठीक एक साल बाद गांधी ने ‘तिलक स्वराज फंड’ की स्थापना की। ‘एक करोड़’ की भारी-भरकम रकम इकट्ठा करने का संकल्प किया। देखते ही देखते 37.50 लाख रुपये जुट गए थे। यही नहीं, दीनबंधु फंड के लिए भी सप्ताहभर में पांच लाख रुपए जुटे थे। तभी तो उन्होंने ‘बॉम्बे इस ब्यूटीफुल’ कहकर मेरी सुंदरता और दानशीलता के कसीदे पढ़े थे। मैंने गांधी को तब देखा जब वह महज 19 साल के थे। मोहनदास करमचंद गांधी तब महात्मा और बापू नहीं बने थे। वकालत की पढ़ाई के लिए मोहन को लंदन जाना था। चार सितंबर, 1888 को मैंने उन्हें भाप से चलनेवाले पानी के जहाज पर विदा किया था। जहाज का नाम था क्लाइड। तीन साल बाद, पांच जुलाई, 1891 को उनके लौटने पर भी एक मां की तरह आंचल फैलाए उनके स्वागत को तैयार थी। यह बात और है इन तीन वर्षों की पढ़ाई के बाद घर पहुंचने पर वह अपनी मां को दुबारा देख नहीं सके। क्योंकि उनका निधन हो चुका था। उसके बाद अप्रैल, 1893 में दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होना, फिर वहां से कलकत्ता (कोलकाता) होते हुए 1896 में फिर यहां आना, सब मुझे याद है। लातूर-उस्मानाबाद भूकंप के 25 वर्ष, आपदाओं ने उजाड़ा तो महिलाओं ने उबारा यह भी पढ़ें दक्षिण अफ्रीकी हिंदुस्तानियों की लड़ाई को किसी हद तक किनारे लगाने के बाद नौ जनवरी, 1915 को वह देश के स्वतंत्रता संग्राम में रच-बस जाने का संकल्प लेकर फिर यहां आ गए। छह अप्रैल, 1919 को रौलट एक्ट का विरोध करने के लिए देश का आह्वान किया और मणि भवन से पैदल ही गिरगांव चौपाटी की ओर चल पड़े। तब उनके साथ हजारों लोग चौपाटी पर जमा हो गए थे। यहीं से पूरे देश में ‘सविनय अवज्ञा आंदोलन’ की अलख जगा दी थी। सच कहूं तो इसी घटना के बाद देश आश्वस्त हो गया था कि ‘स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है’ का नारा देनेवाले तिलक का उत्तराधिकारी मिल गया है। उन्होंने यहीं विदेशी वस्त्रों की होली जलाई। देश के पहले खादी भंडार का उद्घाटन भी 19 जून, 1919 को उन्होंने यहीं कालबादेवी में किया था। 1931 में इंग्लैंड में हुए गोल मेज सम्मेलन में भाग लेने के लिए भी वह यहीं से रवाना हुए। और वहां से लौटने के बाद मणिभवन की छत से गिरफ्तार भी उन्हें यहीं किया गया। हमारी हवा में कुछ तो विशेष उन्हें लगता ही रहा होगा, जो 1942 में ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ और ‘करो या मरो’ जैसे कारगर नारे देने के लिए भी उन्हें मुझे ही चुना और फिर यहीं से आठ अगस्त की रात कई महत्वपूर्ण नेताओं के साथ गिरफ्तार भी कर लिए। आखिरी बार मैंने उन्हें1946 में देखा। 31 मार्च, 1946 को वह कस्तूरबा मेमोरियल ट्रस्ट की बैठक में हिस्सा लेने आए थे। तब वह वरली की हरिजन बस्ती में रुके थे। अफसोस, कि तभी कुछ लोगों ने उनकी कुटिया को आग लगाने का असफल प्रयास किया था। और इसके बाद गांधी कभी इस ओर नहीं आ सके।

ओमप्रकाश तिवारी। मैं मुंबई हूं। आजादी की लड़ाई में गांधी ने घूमा तो पूरा देश। लेकिन खूबसूरती के कसीदे तो उन्होंने मेरे ही पढ़े। पढ़ते भी क्यों न? मैं उनके दूसरे घर जैसी जो बन गई थी। आजादी की लड़ाई के ज्यादातर अहम आंदोलनों का बिगुल …

Read More »

3 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा सीरियल चाइल्ड रेपिस्ट

नवी मुंबई पुलिस ने उस सीरियल चाइल्ड रेपिस्ट को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके खिलाफ मुंबई और आसपास के इलाकों में 20 मामले दर्ज हैं. 10 से 13 साल तक की नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार और छेड़छाड़ करने वाले …

Read More »

बीएमसी सचिन को झुग्गी बस्ती में लाना चाहता है

महान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर स्वच्छ भारत अभियान के ब्रांड एम्बेसेडर हैं। पिछले दिनों उन्होंने मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के सामने इच्छा जताई थी कि वे सरकारी अस्पताल सायन में सफाई अभियान चलाना चाहते हैं, लेकिन बीएमसी ने उनसे खार (ईस्ट) …

Read More »

आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर पीटने पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

 महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में चार लोगों द्वारा 35 वर्षीय एक आदिवासी महिला को कथित तौर पर निर्वस्त्र कर उसे और उसके पति को पीटने की घटना सामने आई है. दंपति की बकरियां इन चारों में से एक के खेत में …

Read More »

4 साल के बच्‍चे को समझ रहे थे लड़की, मेडिकल रिपोर्ट में लड़का निकला

चार वर्षीय अयमान मोहम्मद खान उर्फ अमन की मेडिकल रिपोर्ट से अंततः पुष्टि हो गई वह लड़का है। इससे पहले उसे लड़की माना जा रहा था। उसके गुणसूत्र प्रारूप से पता चला है कि उसका गुणसूत्र पुरुष के जैसे एक्सवाई …

Read More »

महिला विरोधी बयान के लिए भाजपा विधायक को विपक्ष ने कहा रावण

महाराष्ट्र में भाजपा विधायक राम कदम द्वारा महिला विरोधी विवादित टिप्पणी पर विपक्ष ने हमला बोला है। सहयोगी शिवसेना ने मंगलवार को ही उनकी टिप्पणी की आलोचना की थी। विपक्षी दलों ने भाजपा विधायक को रावण तक कह दिया। घाटकोपर …

Read More »

अब सोनाली बेंद्रे की मौत के बारे में ट्वीट कर फंसे भाजपा विधायक

लड़की को अपहरण करेंगे टिप्पणी कर विवादों में फंसे भाजपा विधायक राम कदम एकबार फिर निशाने पर आ गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने ट्वीट कर दिया कि बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे नहीं रहीं। यह महसूस होने के बाद कि यह …

Read More »

HDFC बैंक के वाइस प्रेसिडेंट तीन दिन से लापता, तलाश जारी

 एचडीएफसी बैंक के वाइस प्रेसिडेंट सिद्धार्थ संघवी 5 सितंबर से कमला मिल्स कार्यालय से लापता हैं।बुधवार को हमेशा की तरह ही वह नियत समय पर ऑफिस से घर के लिए निकले थे लेकिन घर नही पहुंच पाए, घर में पत्नी …

Read More »

47 दिन बाद पुलिस ने मप्र के व्यवसायी को बिहार से छुड़ाया, 40 लाख भी बरामद

मध्य प्रदेश के रीवा से 47 दिन पहले अपहृत किए गए सीधी जिले के हार्डवेयर व्यवसायी संत बहादुर सिंह उर्फ लाला (35) को पुलिस ने शनिवार को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से सकुशल छुड़ा लिया। वे बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के …

Read More »

महाराष्ट्रः भाजपा विधायक राम कदम के इस बयान पर गरमायी सियासत

महाराष्ट्र में भाजपा के विधायक राम कदम एक बयान देकर विवादों में फंस गए हैं। उनके बयान पर सियासत गरमाने लगी है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने उनके बयान की निंदा की है। कई अन्य सियासी दलों ने भी उन …

Read More »

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com