मध्यप्रदेश

VIDEO : शिवपुरी, महिला ने 3 बच्चों के साथ खाया जहर, दो बच्चों और महिला की मौत

शिवपुरी में एक महिला ने दर्दनाक कदम उठाते हुए अपने तीन बच्चों सहित जहर खा लिया। जहर खाने से महिला और दो बच्चों की मौत हो गई और एक बच्चा जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहा है। बताया जा …

Read More »

23 जून को एक लाख परिवारों का गृह प्रवेश करवाएंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 23 जून को इंदौर में होने वाली सभा कई मायनों में अलग होगी। आने वाले विधानसभा चुनावों की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माने जा रहे इंदौर दौरे में प्रधानमंत्री प्रदेश के कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का उद्धाटन …

Read More »

मुरैना : प्रसूता को ले जा रही जननी एक्सप्रेस की बस से टक्कर, 5 घायल

मुरैना में हुए एक सड़क हादसे में 5 लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। हादसा उस वक्त हुआ जब गर्भवती को ले जा रही जननी एक्सप्रेस बस से टकरा गई । जननी …

Read More »

सो रहे व्यक्ति को मिट्टी में कर दिया जिंदा दफन, 8 घंटे बाद पुलिस ने निकाला

दिनभर की थकान के बाद खाली मैदान में सुकून की नींद सो रहे मजदूर पर रात में एक डंपर मिट्टी डाल गया। मजदूर पूरी रात मिट्टी में दबा रहा। सुबह करीब साढ़े 8 बजे वहां से गुजर रहे कुछ लोगों …

Read More »

बड़वानी में मिट्टी से भरा ट्रैक्टर कुएं में गिरा, 2 मजदूरों की मौत

बड़वानी से करीब 35 किलोमीटर दूर राजपुर में एक हादसे में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। यहां मिट्टी लेकर जा रहा एक ट्रैक्टर ट्रॉली सहित कुएं में जा गिरा। इससे ट्रैक्टर में मौजूद 2 मजदूरों की मौके पर …

Read More »

VIDEO : महू में पाइप लाइन फूटी, ऐसे दिखा नर्मदा का रौद्र रूप

महू के पास नर्मदा की ट्रंकमैन लाइन में बड़ा लीकेज हो गया। लाइन फूटने के बाद मौके पर बाढ़ का नजारा बन गया और तेज धार के साथ पानी करीब 20 फीट की ऊंचाई तक उठा। इंदौर नगर निगम और …

Read More »

घर में बिजली नहीं तो महिला ने बच्चों समेत छोड़ दिया ससुराल,

 घर में शौचालय नहीं होने पर ससुराल छोड़ने के मामले तो आपने सुने हैं। लेकिन घर में बिजली नहीं होने से नाराज एक महिला ससुराल छोड़कर मायके में दो माह से बच्चों के साथ रह रही है। महिला ने सामने …

Read More »

शाजापुर, उपद्रव के मामले में 300 लोगों को बनाया गया आरोपी

शहर में महाराणा प्रताप जयंती पर निकली शौर्य यात्रा पर पथराव के मामले में पुलिस ने 5 केस दर्ज किए हैं। इनमें दो दर्जन नामजद के साथ करीब 300 अन्य को आरोपी बनाया गया है। यात्रा निकालने वाले भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह गोहिल पर धारा 188 के उल्लंघन का केस दर्ज करने के साथ दूसरे पक्ष के 16 नामजद के साथ अन्य के खिलाफ बलवा सहित अन्य गम्भीर धाराओं में केस दर्ज। गौरतलब है कि जब यात्रा नई सड़क पर पहुंची तो डीजे की आवाज कम करने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद पथराव किए जाने के बाद तनाव के हालात बन गए। जवाब में जुलूस में शामिल युवाओं ने भी पथराव किया। उपद्रव में पांच मोटरसाइकिल और एक ऑटो को आग लगाने के साथ ही कुछ दुकानों में तोड़फोड़ भी की गई। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठियां भांजी और आंसू गैस के गोले छोड़े। इस दौरान बाजार बंद हो गया। दो दर्जन से अधिक युवाओं को हिरासत में लिया गया है। ऐहतियात के तौर पर कलेक्टर श्रीकांत बनोठ ने शहर में धारा 144 लागू कर दी है। इधर, विवाद के बाद शहर के कुछ अन्य क्षेत्रों में भी मामूली पथराव हुआ था। हालांकि समय रहते उस पर काबू पा लिया गया। विवाद सामने आने के बाद उज्जैन सहित अन्य स्थानों से भी पुलिस फोर्स शाजापुर भेजा गया है।

शहर में महाराणा प्रताप जयंती पर निकली शौर्य यात्रा पर पथराव के मामले में पुलिस ने 5 केस दर्ज किए हैं। इनमें दो दर्जन नामजद के साथ करीब 300 अन्य को आरोपी बनाया गया है। यात्रा निकालने वाले भारतीय क्षत्रिय …

Read More »

बे औलाद सरदार खान 310 दिव्यांग बच्चों के हैं ‘पापा’,

उनकी खुद की तो कोई औलाद नहीं है, लेकिन आज 310 बच्चे उन्हें प्यार से 'पापा" कहकर बुलाते हैं। ये वो बच्चे हैं जो गरीब घर के होने के साथ ही दिव्यांग हैं। लेकिन 'पापा" ने न सिर्फ उनकी परवरिश की, बल्कि उपचार और शिक्षा देने के साथ ही आत्म निर्भर बना दिया। वर्तमान में ऐसे 140 बच्चे अपने परिवार को सहारा दे रहे है, जो कभी परिवार के लिए बोझ लगते थे। शहर के कल्ला शाह के अहाता में रहने वाले सरदार खान (66) किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। पेशे से टेलर सरदार खान के पिता स्व. जिया हुसैन खान पुलिस में हवलदार थे। 39 साल पहले दुकान पर आए एक हट्टे-कट्टे भिखारी को सरदार खान के पांच रुपए दे दिए। यह देख पिता ने सरदार खान को फटकार लगाई। साथ ही नसीहत दी कि हमेशा मदद किसी लाचार, मोहाताज की करना। तभी से सरदार खान ने गरीब दिव्यांग बच्चों को खोजकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का बीड़ा उठा लिया। जुनून की तरह शुरू की गई इस मानव सेवा में पत्नी रिजवाना खान ने भी कंधे से कंधा मिलाकर सहारा दिया। दोनों की कोई औलाद न होने से उन्होंने दिव्यांग बच्चों को अपनी औलाद की तरह प्यार दिया। यही वजह है कि उनकी संस्था में आने वाले सभी बच्चे सरदार खान को प्यार से 'पापा" कहते हैं। चार बच्चों से की शुरुआत सरदार खान बताते हैं कि वर्ष 1978 में उन्होंने जिंसी चौराहा पर अपनी दुकान जीनियस टेलर के पास एक शेड में चार बच्चों की मदद कर शुरूआत की। तब उन्हें तालीम के साथ ही उन्हें सिलाई, कढ़ाई, जरी का हुनर सिखाया। इसके बाद शुभम विकलांग एवं समाज सेवा समिति का काम लगातार बढ़ता रहा। वर्तमान में कोहेफिजा स्थित उनकी संस्था में 62 बच्चे पढ़ने के साथ ही कम्प्यूटर और अन्य ट्रेड में प्रशिक्षण ले रहे हैं। बच्चों को वह पहली कक्षा से लेकर ग्रेजुएट होने तक पढ़ाते हैं। अभी तक वह 310 बच्चों को आत्मनिर्भर बना चुके हैं। इन बच्चों को उन्होंने प्रदेश के कई जिलों से खुद खोजा और साथ लेकर आए थे। संस्था ने 125 दिव्यांग बच्चों को गोद लेकर उनका पुनर्वास भी कराया। गिरवी रखा है घर सरदार खान के सेवा भाव में पूरा परिवार उनके साथ है। बच्चों के रहने, खाने-पीने के साथ शिक्षा और उपचार का खर्च वह खुद वहन करते हैं। इसके बदले में सरकारी इमदाद उन्हें काफी कम मिलती है। यहां तक कि सेवा कार्य के लिए उन्होंने अपना पुश्तैनी मकान भी गिरवी रखा हुआ है। खान बताते है कि वर्ष 1993 में सामाजिक न्याय विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग ने उनकी संस्था को मान्यता प्रदान कर दी है। लेकिन सरकारी मदद खर्च के मुकाबले कम मिलती है। एक बच्चे पर प्रति माह पांच हजार रुपए तक खर्च हो जाता है, जबकि सरकारी मदद एक बच्चे के लिए सिर्फ एक हजार रुपए मिलती है। वह भी समय पर नहीं मिलती। लेकिन वह निराश नहीं है और अपना काम पूरी शिद्दत से आगे बढ़ा रहे हैं।

उनकी खुद की तो कोई औलाद नहीं है, लेकिन आज 310 बच्चे उन्हें प्यार से ‘पापा” कहकर बुलाते हैं। ये वो बच्चे हैं जो गरीब घर के होने के साथ ही दिव्यांग हैं। लेकिन ‘पापा” ने न सिर्फ उनकी परवरिश …

Read More »

125 वर्ष पुराने तालाब से 4 दिन में निकाली 500 ट्रॉली मुरम,

आबादी से सटे करीब 125 वर्ष पुराने तालाब का गहरीकरण जनसहयोग से लगातार तीसरे वर्ष भी किया जा रहा है। यह कार्य पिछले चार दिनों से चल रहा है। इसमें एक जेसीबी, एक पोकलेन, चार डंपर सहित 20 से अधिक …

Read More »

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com