राष्ट्रीय

एक दिन में 100 सर्जरी करने वाले डॉ गोविंदप्‍पा वेंकटस्‍वामी को गूगल ने किया याद

गूगल अपने डूडल के जरिए हर दिन किसी-न-किसी महान हस्‍ती को याद करता है। इसी कड़ी में गूगल ने आज डॉ गोविंदप्‍पा वेंकटस्‍वामी का डूडल बना कर उन्‍हें याद किया है। डॉ वेंकटस्‍वामी भारत के महान नेत्र सर्जन थे। डॉक्‍टर वेंकटस्‍वामी ने अपना सारा जीवन गरीबों की आखों को रोशन करने में खपा दिया। उनके अथक प्रयास से ही कई जरूरतमंदों के आंखों की रोशनी लौटी और वे दुनिया के रंग देख सके। आज 100वां जन्‍मदिन गूगल ने आज उनके 100वें जन्‍मदिन पर डूडल बनाया है। गोविंदप्‍पा के करीबी उनको डॉ वी के नाम से संबोधित करते थे। उनका जन्‍म1 अक्टूबर, 1918 को तमिलनाडु के वडामलप्‍पुरम में हुआ था। उन्‍होंने अरविंद आई हॉस्‍पीटल की 13 बेडों के साथ शुरुआत की थी। यह आज के वक्‍त एक बहुत बड़े नेटवर्क के रूप में स्‍थापित है और देश में लोगों को अपनी सेवा दे रहा है। डॉ वी ने स्‍टेनली मेडिकल कॉलेज चेन्‍नई से अपनी मेडिकल की डिग्री ली थी। इसके बाद 1945 से 1948 तक भारतीय सेना में फिजिशियन के तौर पर अपने सेवा दी। वक्‍त ने उनकी कड़ी परीक्षा ली और तीस साल की उम्र में ही उन्‍हें गठिया जैसी गंभीर बीमारी हो गई। इसके बावजूद उन्‍होंने अपना काम जारी रखा। तमिलनाडु में चेतक विमान दुर्घटनाग्रस्त, क्रू मेंबर सुरक्षित यह भी पढ़ें एक दिन में 100 सर्जरी डॉ वी एक दिन में करीब-करीब 100 सर्जरी तक करते थे। उन्‍होंने अंधेपन की बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए रिहैब सेंटर भी खोला। यह उनका लोगों और समाज के प्रति लगाव ही था कि वह अपने काम से कभी पीछे नहीं हटते थे। इसका नतीजा डॉ गोविंदप्‍पा वेंकटस्‍वामी ने करीब 100000 आंखों की सफल सर्जरी की। डॉ. वी को राष्ट्रहित में योगदान देने के लिए 1973 में दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री मिला। सुब्रमणयम स्‍वामी ने कहा पाक के चार टुकड़े होंगे, इमरान को बताया चपरासी यह भी पढ़ें उनकी नेक शुरुआत बनी मिशन डॉ. वी ने जिस नेक काम के लिए अरविंद आई हॉस्पिटल की शुरुआत की थी, वह आज मिशन बन कर लोगों की सेवा कर रहा है। अरविंद आई हॉस्पिटल आज भी सेवा में सक्रिय है। आज इस हॉस्पिटल में 3600 बिस्तर हैं। यहां हर साल तकरीबन 2 लाख से भी ज्यादा लोगों की सर्जरी होती है। उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति बोले, भारत दुनिया में कर रहा अपनी साख मजबूत यह भी पढ़ें सबसे खास बात यह है कि यहां आने वाले मरीजों में से तकरीबन 70 प्रतिशत लोगों का निशुल्क या फिर बहुत कम खर्च पर इलाज होता है। डॉ वी ने शादी नहीं की और पूरे जीवन अपने छोटे भाई श्रीनिवासन के साथ रहे। 7 जुलाई को, 2006 को 87 साल की उम्र में उनकी मृत्यु हो गई।

गूगल अपने डूडल के जरिए हर दिन किसी-न-किसी महान हस्‍ती को याद करता है। इसी कड़ी में गूगल ने आज डॉ गोविंदप्‍पा वेंकटस्‍वामी का डूडल बना कर उन्‍हें याद किया है। डॉ वेंकटस्‍वामी भारत के महान नेत्र सर्जन थे। डॉक्‍टर …

Read More »

आरओबी निर्माण की मांग को ले प्रदर्शन

आरओबी निर्माण की मांग को लेकर माकपा ने रविवार को एनएच 99 पर स्थित टोरी समपार फाटक 12 ए/टी पर जनप्रदर्शन किया। इस दौरान लगभग आधे घंटे तक एनएच 99 को जाम कर दिया गया। जनप्रदर्शन का नेतृत्व जिला सचिव …

Read More »

आवारा पशु आगे आने से श्रद्धालुओं की बस पलटी, कई घायल

जालंधर:आवारा पशु अचानक आगे आ जाने से श्रद्धालुओं से भरी एक बस पलट गई। मौके पर सुबह की सैर कर रहे लोगों ने बस के शीशे तोड़ कर सवारियों को बाहर निकाला और हादसे में घायलों को 108 एंबुलेंस की …

Read More »

टोंगी गांव मे सीसीएल ने चलाया स्वच्छता अभियान

सीसीएल अरगड्डा क्षेत्र  के महाप्रबंधक की पहल पर  रविवार को  स्वच्छता  अभियान के तहत  टोंगी गांव में  सफाई-अभियान  चलाया गया। इस अभियान में  मुख्य अतिथि  के रूप में नवनियुक्त डाड़ी  प्रखंड के स्वच्छता दूत  पुरुषोत्तम पांडेय मुख्य रूप से मौजूद  …

Read More »

सीसीएल परियोजनाओं में पसरा रहा सन्नाटा

संडे रेस्ट बंद करने के विरोध में चौथे रविवार को भी सीसीएल हजारीबाग प्रक्षेत्र के तमाम परियोजनाओं में ट्रेड यूनियन के नेतृत्व में कामगारों ने कार्य को ठप कर रखा। इसके कारण परियोजनाओं में कोयला उत्पादन से लेकर ट्रांसपोर्टिंग कार्य …

Read More »

2. 0 में टीज़र में अक्षय कुमार के ‘कैमियो’ पर मचा बवाल, अब इस स्टार की एंट्री

भारतीय सिनेमा की सबसे अधिक लागत वाली फिल्म यानि रजनीकांत और अक्षय कुमार की 2.0 का टीज़र जब पिछले दिनों गणेश चतुर्थी के मौके पर जारी किया गया तो उसे करोड़ों लोगों ने देखा लेकिन कुछ ने तो बवाल ही …

Read More »

टंगडार में घुसपैठ का प्रयास विफल, भारत ने दिया कड़ा जवाब

उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा के साथ सटे टंगडार (कुपवाड़ा) सेक्टर में शनिवार शाम को पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन कर आतंकियों की घुसपैठ करवाने का प्रयास किया, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम बना दिया। इस दौरान पाकिस्तान …

Read More »

गुजरात के मॉडल गांव का दौरा करेगा 60 देशों का दल

60 देशों का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को गुजरात के मॉडल गांव का दौरा करेगा। यह दल विभिन्न सरकारी योजनाओं के साथ ही महात्मा गांधी स्वच्छता मिशन के तहत किए जा रहे कामों की प्रगति को भी देखेगा। 138 सदस्यीय यह …

Read More »

मप्र में युवाओं ने मुंडन करा प्रदेश के सांसदों की निकाली अर्थी

मध्य प्रदेश के विदिशा में करणी सेना और सपाक्स समाज संस्था ने शनिवार को एट्रोसिटी एक्ट के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने संसद में एट्रोसिटी एक्ट का अध्यादेश लाने के दौरान खामोश रहने वाले प्रदेश के भाजपा और कांग्रेस …

Read More »

जापान के नोबल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक तकाकी कजीता ने इसलिए की थी एएमयू की तारीफ

एएमयू अपनी हरियाली के लिए भी जाना जाता है। 2016 में दीक्षांत समारोह में आए जापान के नोबल पुरस्कार विजेता भौतिक वैज्ञानिक तकाकी कजीता ने भी हरियाली की तारीफ की थी। पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित एएमयू के संबंधित अधिकारियों …

Read More »

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com