अन्तर्राष्ट्रीय

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक को उम्रकैद की सजा

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक और 18 अन्य को 2004 के ग्रेनेड अटैक मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। खालिदा जिया भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद हैं। तारिक रहमान को कोर्ट ने ग्रेनेड हमले का दोषी ठहराया है। इस हमले में 24 लोगों की मौत हो गई और 500 लोग घायल हो गए थे। वहीं पीएम शेख हसीना बाल-बाल बच गई थीं, लेकिन उनके सुनने की क्षमता खत्म हो गई थी। प्रधानमंत्री हसीना ने मामले की सुनवाई के दौरान ही आरोप लगाया था कि अवामी लीग की 2004 की रैली में ग्रेनेड से हमला करने के पीछे खालिया जिया का हाथ था। गौरतलब है कि खालिदा जिया भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद हैं। वहीं उनका बेटा रहमान ब्रिटेन में राजनीतिक शरण लिए हुए है। 24 अगस्त 2004 को उग्रवादियों ने बंगबंधु एवेन्यू केंद्रीय कार्यालय के सामने अवामी लीग की रैली पर 13 ग्रेनेड फेंके थे। इसमें अवामी लीग के नेता और कार्यकर्ताओं के साथ ही दिवंगत राष्ट्रपति जिल्लुर रहमान की पत्नी भी शामिल थीं।

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक और 18 अन्य को 2004 के ग्रेनेड अटैक मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। खालिदा जिया भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद हैं। तारिक रहमान को कोर्ट ने …

Read More »

असीम मुनीर बने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के नए चीफ

पाकिस्तानी आर्मी के लेफ्टिनेंट जनरल असीम मुनीर खुफिया एजेंसी आईएसआई के नए चीफ बने हैं। पाक आर्मी की मीडिया विंग ने बुधवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि असीम मुनीर को आईएसआई का नया जनरल डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। एक अक्टूबर को आईएसआई के पूर्व डीजी नावीद मुख्तार के रिटायरमेंट के बाद खुफिया एजेंसी के चीफ की जगह खाली हो गई थी। नवीद मुख्तार को 11 दिसंबर 2016 को आइएसआइ महानिदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा की अध्यक्षता वाले बोर्ड ने छह जनरलों की प्रोन्नति को मंजूरी दे दी है। प्रोन्नति पाने वाले सैन्य अफसरों में मेजर जनरल नदीम जकी मंज, मेजर जनरल शाहीन मजहर, मेजर जनरल अब्दुल अजीज, मेजर जनरल असीम मुनीर, मेजर जनरल सैयद मोहम्मद अदनान और मेजर जनरल वसीम अशरफ शामिल हैं।

पाकिस्तानी आर्मी के लेफ्टिनेंट जनरल असीम मुनीर खुफिया एजेंसी आईएसआई के नए चीफ बने हैं। पाक आर्मी की मीडिया विंग ने बुधवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि असीम मुनीर को आईएसआई का नया जनरल डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। …

Read More »

यूक्रेन में लगी सैन्य हथियारों के गोदाम में आग, आस पास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया..

उत्तरी यूक्रेन के एक सैन्‍य हथियारों के गोदाम में विशाल विस्फोट हुआ है, जिसके बाद इस क्षेत्र से करीब 10,000 लोगों को अन्य सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है। विस्फोट आज सुबह 3.30 बजे इंचिया शहर में हुआ, जो  …

Read More »

बंद हुआ गूगल प्लस, 5 लाख यूजर्स के अकाउंट में सेंध लगाने के बाद, कंपनी ने लिया फैसला…

दुनिया की सबसे मशहूर सर्च इंजन कंपनी गूगल ने आज (सोमवार ) अपनी मशहूर सोशल नेटवर्किंग साइट गूगल+ (गूगल प्लस) को बंद करने की घोषणा कर दी है। इस साइट के डेटाबेस में  कुछ समय पहले ही कुछ  हैकर्स ने …

Read More »

UN में रो पड़ी नोबेल पुरष्कार विजेता नादिया, बयां किया अपने ऊपर हुए जुल्मों को…

यजीदी महिला नादिया मुराद को हाल ही में नोबेल शांति पुरस्‍कार से नवाजा गया है। 24 वर्षीय नादिया आईएसआईएस के जुल्‍म की जीती जागती मिसाल हैं। उन्‍होंने वह सब कुछ जो हम सुनते हैं उसको न सिर्फ देखा बल्कि सहा …

Read More »

हैती में 5.9 तीव्रता वाले भूकंप से मरने वालो की संख्या अब बढकर हुई 15, तथा 33 लोग हुए घायल.

हैती में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 पर पहुंच गई है और 333 अन्य लोग घायल हैं. हैती की सिविल रक्षा एजेंसी ने सोमवार को एक बयान में बताया कि वह जल्द ही नोर्द …

Read More »

चीन बेचेगा 48 हाई एंड सैन्य ड्रोन्स पाकिस्तान को, पढ़े पूरी खबर…

अपने सदाबहार दोस्त पाकिस्तान को चीन 48 हाई एंड सैन्य ड्रोन्स देने जा रहा है, जो हर मौसम में काम कर सकेंगे। यह अपनी तरह की सबसे बड़ी डील होगी, जिसके बारे में चीन की सरकारी मीडिया ने जानकारी दी। …

Read More »

भूंकप से अब तक 2 हजार लोगों की मौत, धुंधली पड़ती जा रही है अपनों के मिलने की उम्मीद

भूंकप से अब तक 2 हजार लोगों की मौत, धुंधली पड़ती जा रही है अपनों के मिलने की उम्मीद

शहर पालू में आए भूकंप एवं सुनामी की वजह से मरने वालों की संख्या 2,000 के करीब पहुंच गई है. अधिकारियों ने सोमवार को आशंका जताई कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि हजारों लोग अब भी लापता हैं. …

Read More »

फिर साथ आएंगे ट्रंप और किम जोंग, जल्द होगा अमेरिका-उत्तर कोरिया शिखर सम्मेलन

उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग-उन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ जल्द से जल्द दूसरी शिखर बैठक करने के लिए राजी हैं. प्योंगयांग में अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ और किम के बीच हुई ‘फलदायी’ बातचीत के बाद सोल ने रविवार को शिखर सम्मेलन की बात कही. कोरियाई प्रायद्वीप की यात्रा के दौरान रविवार की सुबह प्योंगयांग में पोम्पिओ ने पहले दो घंटे तक किम से बातचीत की, फिर दोनों नेताओं ने दोपहर का भोजन भी साथ किया. वहां से पोम्पिओ सोल रवाना हो गए. शिखर सम्मेलन के लिए जगह और तारीख तय होना बाकि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, पोम्पिओ ने कहा, ‘‘वह जितनी जल्दी संभव हो, दूसरा अमेरिका-उत्तर कोरिया शिखर सम्मेलन कराने को लेकर चेयरमैन किम से सहमत हैं.’’ हालांकि, इस संबंध में अभी तारीख या जगह तय नहीं है. बयान के अनुसार, पोम्पिओ और किम ने उत्तर कोरिया द्वारा परमाणु निरस्त्रीकरण की दिशा में उठाए जाने वाले कदमों, वहां पर अमेरिकी सरकार की उपस्थिति और इसके बदले में अमेरिका द्वारा उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा की. पोम्पिओ ने चौथी बार किया उत्तर कोरिया का दौरा अमेरिकी विदेश मंत्री पोम्पिओ चौथी बार उत्तर कोरिया गए थे. गौरतलब है कि ट्रंप और किम के बीच पहला शिखर सम्मेलन जून में सिंगापुर में हुआ था. हालांकि, इस सम्मेलन में किम द्वारा किए गए वादों को आलोचकों ने कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु निरस्त्रीकरण पर किया गया कमजोर वादा बताया था. पोम्पिओ ने ट्वीट किया है,‘‘सिंगापुर सम्मेलन में हुए समझौतों पर हम आगे बढ़ रहे हैं. मेरी और मेरी टीम की मेजबानी करने के लिए धन्यवाद.’’ ये बैठक काफी अच्छी रही- पोम्पिओ किम ने भी पोम्पिओ के साथ हुई अपनी बैठक को ‘अच्छा’ बताया. सुबह की बातचीत के बाद अनुवादक की मदद से किम ने कहा, ‘‘एक बहुत अच्छा दिन जो दोनों देशों के लिए अच्छे भविष्य का वादा करता है.’’ विदेश विभाग की ओर से बैठक के संबंध में जारी बयान में कहा गया कि उत्तर कोरिया के शासक ने पुनग्ये-री परमाणु परीक्षण केन्द्र का दौरा करने के लिए निरीक्षकों को न्योता दिया जिससे पुष्टि हो सके कि उसे वाकई नष्ट किया जा चुका है. उत्तर कोरिया ने अपने इस केन्द्र को मई में ही नष्ट कर दिया था.उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग-उन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ जल्द से जल्द दूसरी शिखर बैठक करने के लिए राजी हैं. प्योंगयांग में अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ और किम के बीच हुई ‘फलदायी’ बातचीत के बाद सोल ने रविवार को शिखर सम्मेलन की बात कही. कोरियाई प्रायद्वीप की यात्रा के दौरान रविवार की सुबह प्योंगयांग में पोम्पिओ ने पहले दो घंटे तक किम से बातचीत की, फिर दोनों नेताओं ने दोपहर का भोजन भी साथ किया. वहां से पोम्पिओ सोल रवाना हो गए. शिखर सम्मेलन के लिए जगह और तारीख तय होना बाकि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, पोम्पिओ ने कहा, ‘‘वह जितनी जल्दी संभव हो, दूसरा अमेरिका-उत्तर कोरिया शिखर सम्मेलन कराने को लेकर चेयरमैन किम से सहमत हैं.’’ हालांकि, इस संबंध में अभी तारीख या जगह तय नहीं है. बयान के अनुसार, पोम्पिओ और किम ने उत्तर कोरिया द्वारा परमाणु निरस्त्रीकरण की दिशा में उठाए जाने वाले कदमों, वहां पर अमेरिकी सरकार की उपस्थिति और इसके बदले में अमेरिका द्वारा उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा की. पोम्पिओ ने चौथी बार किया उत्तर कोरिया का दौरा अमेरिकी विदेश मंत्री पोम्पिओ चौथी बार उत्तर कोरिया गए थे. गौरतलब है कि ट्रंप और किम के बीच पहला शिखर सम्मेलन जून में सिंगापुर में हुआ था. हालांकि, इस सम्मेलन में किम द्वारा किए गए वादों को आलोचकों ने कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु निरस्त्रीकरण पर किया गया कमजोर वादा बताया था. पोम्पिओ ने ट्वीट किया है,‘‘सिंगापुर सम्मेलन में हुए समझौतों पर हम आगे बढ़ रहे हैं. मेरी और मेरी टीम की मेजबानी करने के लिए धन्यवाद.’’ ये बैठक काफी अच्छी रही- पोम्पिओ किम ने भी पोम्पिओ के साथ हुई अपनी बैठक को ‘अच्छा’ बताया. सुबह की बातचीत के बाद अनुवादक की मदद से किम ने कहा, ‘‘एक बहुत अच्छा दिन जो दोनों देशों के लिए अच्छे भविष्य का वादा करता है.’’ विदेश विभाग की ओर से बैठक के संबंध में जारी बयान में कहा गया कि उत्तर कोरिया के शासक ने पुनग्ये-री परमाणु परीक्षण केन्द्र का दौरा करने के लिए निरीक्षकों को न्योता दिया जिससे पुष्टि हो सके कि उसे वाकई नष्ट किया जा चुका है. उत्तर कोरिया ने अपने इस केन्द्र को मई में ही नष्ट कर दिया था.

उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग-उन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ जल्द से जल्द दूसरी शिखर बैठक करने के लिए राजी हैं. प्योंगयांग में अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ और किम के बीच हुई ‘फलदायी’ बातचीत के …

Read More »

लापता इंटरपोल चीफ चीन की हिरासत में, भेजा इस्तीफा

लापता चल इंटरपोल के चीफ मेंग होंगवेई पर कई दिनों के बाद चीन ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. चीन का कहना है कि कानून का उल्लंघन करने के संदेह में उनके खिलाफ जांच की जा रही है. अंतरराष्ट्रीय पुलिस संगठन इंटरपोल के प्रमुख मेंग होंगवेई चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य हैं और देश के सार्वजनिक सुरक्षा उप मंत्री भी हैं. इस बीच, मेंग होंगवेई ने इंटरपोल चीफ के रूप में अपना इस्तीफा भेज दिया है. समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक चीन में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की भ्रष्टाचार एवं राजनीतिक विश्वासघात से जुड़ी निगरानी इकाई ने रविवार को अपनी वेबसाइट पर कहा कि मेंग पर ‘कानून का उल्लंघन करने का संदेह है तथा वह इस समय चीन की भ्रष्टाचार रोधी नयी इकाई, राष्ट्रीय पर्यवेक्षण आयोग की निगरानी में हैं और वह उनकी जांच’ कर रही है. इंटरपोल ने शनिवार को कहा था कि मेंग के बारे में सूचना के लिए चीन से औपचारिक अनुरोध किया गया है. इसी बीच मेंग की पत्नी ने विभिन्न देशों की सरकारों से हस्तक्षेप करने की अपील करते हुए कहा कि उन्हें अपने पति की जान खतरे में नजर आ रही है. इंटरपोल का मुख्यालय फ्रांस के दक्षिणपूर्वी शहर लियोन में स्थित है. The Associated Press ✔ @AP BREAKING: Interpol says Chinese official reported missing has resigned as agency's president amid Beijing probe. 12:09 AM - Oct 8, 2018 447 582 people are talking about this Twitter Ads info and privacy ग्रेस मेंग ने यहां कहा कि उन्हें सोशल मीडिया पर पति से मिले आखिरी संदेश में पता चला कि वह खतरे में हैं. उन्होंने कहा एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस मामले पर ध्यान देना चाहिए. गौरतलब है कि मेंग हॉन्गवेई की पत्नी ने फ्रांस के शहर लायन में पुलिस को बताया कि उनके पति 29 सितंबर को चीन के दौरे पर निकले थे. मेंग को साल 2016 के नवंबर में इंटरपोल का मुखिया नियुक्त किया गया था, इस पद पर वे 2020 तक बने रहेंगे. बता दें कि इंटरपोल से 192 देशों की पुलिस एजेंसियां जुड़ी हुई हैं. इंटरपोल का पुरा नाम अन्तरराष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संस्था (International Criminal Police Organization)है. इस अंतरराष्ट्रीय पुलिस एजेंसी का काम एक देश से फरार होकर दूसरे देश में छिपने वाले अपराधियों की पहचान करना और फिर उन्हें डिपोर्ट करवाने में सदस्य देशों की मदद करना है.

लापता चल इंटरपोल के चीफ मेंग होंगवेई पर कई दिनों के बाद चीन ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. चीन का कहना है कि कानून का उल्लंघन करने के संदेह में उनके खिलाफ जांच की जा रही है. अंतरराष्ट्रीय पुलिस संगठन इंटरपोल के प्रमुख मेंग …

Read More »

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com