फाल्गुन मास आने वाला है। आप सभी को बता दें कि इस महीने में न सिर्फ होली खास होती है बल्कि भोलेनाथ का सबसे बड़ा पर्व महाशिवरात्रि भी इसी महीने आता है। वहीं पंचांग (Panchang) के अनुसार आखिरी महीना फाल्गुन मास (Phalgun Month) इस साल फाल्गुन मास 17 फरवरी 2022 से शुरु होकर 18 मार्च तक रहेगा। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं इस महीने के पर्व-त्योहार।

Falgun Month 2022: इस महीने के पर्व-त्योहार-
विजया एकादशी – 26 फरवरी 2022
महा शिवरात्रि – 01 मार्च 2022
फाल्गुन अमावस्या – 02 मार्च 2022
फुलैरा दूज – 04 मार्च 2022
आमलकी एकादशी – 14 मार्च 2022
होलिका दहन – 17 मार्च 2022
होली – 18 मार्च 2022
आप सभी को बता दें कि इस महीने में प्रकृति अपने सुंदर औरयौवन रूप में होती है। वहीं पर्यावरण में नयापन होता है और नई ऊर्जा का संचार होता है। इसी के साथ इस महीने लोगों में भी नई ऊर्जा देखने को मिलती है। कहा जाता है यह महीना पर्यावरण के साथ ही धार्मिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण होता है। वहीं फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जानकी जयंती और सीता अष्टमी मनाई जाती है। इसके अलावा फाल्गुन कृष्ण पक्ष एकादशी को विजया एकादशी के नाम से जाना जाता है। इसी के साथ इस महीने में महाशिवरात्रि का पर्व भी मनाया जाता है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal