एक समय था जब बॉबी देओल काफी तेजी से उभरे थे लेकिन कुछ वक्त बाद ही उनका करियर डगमगा गया। हाल ही में बॉबी और उनके बड़े भाई सनी ने श्रेयस तलपड़े की फिल्म में काम किया। इस फिल्म से बॉबी ने लंबे समय बाद वापसी की थी। फिल्म तो कुछ खास नहीं चली लेकिन बॉबी को इसका फायदा जरूर मिला।
तान्या फिल्मी दुनिया से दूर रहती हैं और वो एक बिजनेस वुमेन हैं। उनका फर्नीचर और होम डेकोरेटर्स का बिजनेस है। उनके ‘द गुड अर्थ’ नाम से शोरूम हैं। बड़े-बड़े बॉलीवुड सितारे तान्या के क्लाइंट हैं। तान्या एक बड़े बिजनेस मैन की बेटी हैं। तान्या के पिता देवेंद्र अहूजा 20th Century Finance Limited के मैनेजिंग डायरेक्टर थे।
बॉबी ने तान्या से 1996 में शादी की थी और अब उनके दो बेटे आर्यमन और धर्म हैं। तान्या और बॉबी की लव स्टोरी भी बेहद दिलचस्प है। बॉबी एक बार अपने कुछ दोस्तों के बाद साथ रेस्त्रां में चाय पीने गए थे। उसी रेस्त्रां में तान्या भी आई थीं। बॉबी को उन्हें देखते ही प्यार हो गया।

इसके बाद बॉबी ने तान्या के बारे में सारी जानकारी निकाल ली और उन्हें फोन किया। दोनों ने जल्द ही मिलने का फैसला लिया। जब बॉबी पहली बार तान्या को डेट पर ले गए तो वो उसी रेस्त्रां में गए जहां बॉबी ने पहली बार उन्हें देखा था। इसके बाद दोनों के परिवार वालों ने मुलाकात की।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
बॉबी देओल को सलमान खान ने अपनी फिल्म ‘रेस 3’ के लिए साइन कर लिया। बॉबी के लिए एक बड़ा मौका है। आज हम आपको बॉबी नहीं बल्कि उनकी पत्नी तान्या अहूजा के बारे में बताएंगे। जो किसी हीरोइन से कम नहीं हैं। खूबसूरती के मामले में तान्या बड़ी-बड़ी हीरोइनों को टक्कर देती हैं।