‘प्यार अंधा होता है’..ये कहावत तो आपने कई बार सुनी होगी लेकिन आज हम आपको इस कहावत का ऐसा रूप दिखाएंगे जिसे जानकर आप भी यही कह उठेंगे सही में प्यार अंधा ही होता है।
एक लड़की अपने पेरेंट्स के साथ बिहार में रहती थी। उसे अपने घर के बगल में रहने वाले लड़के से प्यार हो गया। लड़की के माता-पिता इस शादी के खिलाफ थे। तो वहीं प्रेमी ने शादी के लिए लड़की से 1.8 लाख रुपये की डिमांड की जिसके बाद लड़की ने ऐसा कदम उठाया जिसे जानकर सभी हैरान रह गए।
लड़का का प्रेमी मुरादाबाद में काम करता था। अपने प्रेमी की इच्छा को पूरी करने के लिए लड़की दिल्ली चली गई और अस्पताल में अपनी किडनी बेचने की बात कही।
इस लड़की की बात सुनकर अस्पताल वाले दंग रह गए और उन्होंने आनन फानन में महिला हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर दिया। पुलिस ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उन्हें शक था कि लड़की किसी किडनी बेचने वाले गिरोह से ताल्लुक रखती है।
मामले की जानकारी मिलते ही महिला आयोग की टीम ने लड़की से पूछताछ और तभी इस बात का खुलासा हुआ ही वो प्रेमी की डिमांड पूरी करने के लिए किडनी बेचने आई थी। फिलहाल पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal