एनवीडिया के CEO को लेकर एक्स यूजर की अपील पर मस्क ने क्या दिया जवाब?
एनवीडिया (Nvidia) के सीईओ जेन्सेन हुआंग से जुड़े विवाद पर अमेरिकी बिजनेसमैन एलन मस्क ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। हुआंग का मेगास्पीड इंटरनेशनल की फाउंडर ऐलिस हुआंग के साथ विवाहेतर संबंध सामने आने के बाद उनके चीनी खुफिया एजेंसियों से जुड़े होने की संभावना को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
मामले पर टेस्ला के सीईओ मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर को जवाब दिया है। दरअसल इस यूजर ने हुआंग को नियुक्त करने का सुझाव दिया था। उसने लिखा, “एलन, कृपया जेन्सन को नियुक्त करें।” इस पर मस्क ने जवाब देते हुए कहा, “यह मेरे लिए सम्मान की बात होगी।”
हुआंग मामले की दुनियाभर में चर्चा
हुआंग से जुड़े विवाद ने अमेरिकी सांसदों का ध्यान खींचा है। उन्होंने इस बात पर चिंता जताई है कि क्या एक बिजनेसवुमन ऐलिस हुआंग (जिनके चीनी खुफिया एजेंसियों से जुड़े होने का संदेह है) के साथ जेन्सेन के कथित संबंधों से अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा हो सकता है।
अमेरिकी सांसदों ने उठाया सवाल
सांसदों ने सवाल उठाया है कि क्या चीन ने एनवीडिया के सीईओ को प्रभावित करने के लिए किसी हनीपॉट स्कीम का इस्तेमाल किया था और क्या इन कथित संबंधों का चीन को एडवांस्ड एआई चिप्स बेचने के अमेरिकी फैसलों पर कोई असर पड़ा।
हुआंग ने इस कथित अफेयर की बात स्वीकार की है। खबरों के अनुसार, उन्होंने सोमवार और मंगलवार को हुई बैठकों में कर्मचारियों के सामने अपनी बेवफाई के बारे में बात भी की। इस स्वीकारोक्ति के बाद एनवीडिया के बोर्ड ने कहा है कि उसने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
इसके अलावा, द न्यूयॉर्क टाइम्स ने रिपोर्ट दी है कि हुआंग का एनवीडिया की हेल्थकेयर उपाध्यक्ष किम्बर्ली पॉवेल के साथ भी विवाहेतर संबंध था, जो सीधे उनके अधीन काम करती हैं।
अखबार के अनुसार, मार्च में कैलिफोर्निया के सैन होजे में एक एनवीडिया कॉन्फ्रेंस के दौरान हुआंग और 48 वर्षीय पॉवेल को एक होटल में एक-दूसरे के साथ अंतरंग व्यवहार करते हुए वीडियो में देखा गया था।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal