इन दिनों गणेश उत्सव का पर्व देश के हर कोने-कोने में बड़ी ही धूम-धूम से बनाया जा रहा है। हर व्यक्ति गणेश उत्सव के रंग में रंगा हुआ है। अगर हमारी महाराष्ट्रीयन संस्कृति को लेकर बात कि जाएं महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी का उत्साह सबसे ज्यादा देखा जाता है। यहां की महिलाओं का पहनावा भी इस उत्सव के दौरान बेहद ही खास होता है। पईथानी और नौवारी साड़ी के साथ यहां की महिलाओं का लुक बेहद ही खास होता है। जिसे बॉलीवुड डीवाज भी एक खास रुप में पहने हुए नजर आ ही जाती है। इस दौरान यहां की महिलाओं का मराठी नथ का लुक स्टाइल बेहद ही स्टाइलिश होता है। भारतीय मराठी पोशाक में ही इस उत्सव को मनाया जाता है। पारंपरिक मराठी लुक में महिलाएं पईथानी और नौवारी साड़ी पहनती हैं। पारंपरिक मराठी नथ के बिना मराठी लुक अधूरा माना जाता है। इन दिनों फैशन ट्रेंड में हमारी बॉलीवुड डीवाज भी इसे एक खास रुप में कैरी करते हुए नजर आ रही है। इसके फैंशन ट्रेंड को देखते हुए डिजाइनर ने इसे एक खास लुक भी दिया जो काफी स्टाइलिश है।
इसलिए आज हम आपको बॉलीवुड हसीनाओं की कुछ खूबसूरत नथ के डिज़ाइन दिखाने जा रहे हैं जिनसे आपको अपने लिए नथ खरीदने में मदद जरूर मिलेगी। सोनाली ने मराठी दुल्हन का लुक अपनाया है। उन्होंने जो नथ पहनी है वो महाराष्ट्रीयन नथ है जिसमें हरे और लाल रंग के स्टोन लगे हुए हैं। गणेश चतुर्थी के पर्व पर खूबसूरत महाराष्ट्रीयन लुक पाने के लिए महिलाएं इसे ट्राई करती है।
सोनाली ने मराठी दुल्हन का लुक अपनाया है। उन्होंने जो नथ पहनी है वो महाराष्ट्रीयन नथ है जिसमें हरे और लाल रंग के स्टोन लगे हुए हैं। गणेश चतुर्थी के पर्व पर खूबसूरत महाराष्ट्रीयन लुक पाने के लिए महिलाएं इसे ट्राई करती है।
ईशा की मराठी नथ भी कुछ सोनाली बेंद्रे की नथ की तरह ही है। इसमें भी हरे और लाल रंग के मोती लगे हुए हैं। इस तरह की ज्वैलरी और नथ हमेशा ही डिमांड में रही है। ये पांरपरिक डिज़ाइन कभी पुराने नहीं होते। आप अपनी पारंपरिक साड़ी के साथ इस नथ को पहन सकती हैं। इससे आपको परफैक्ट मराठी लुक मिलेगा।
माधुरी ने सुनहरे रंग की मराठी नथ पहनी हुई है। ये नथ हर महाराष्ट्रीयन लड़की के पास होनी ही चाहिए।
श्रद्धा कपूर श्रद्धा को देखकर आप कह सकते हैं कि नथ के बिना मराठी लुक अधूरा होता है। सिर्फ एक नथ मिनटों में पंजाबी लड़की को मराठी लुक दे सकती है। श्रद्धा ने सफेद रंग के मोतियों से सजी सुनहरी नथ पहनी है जिसके बीच में लाल रंग के छोटे स्टोन भी लगे हुए हैं। आप भी अपने लिए ऐसी सुंदर नथ खरीद सकती हैं।
ब्लू साड़ी में श्री देवी का यें मराठी लुक स्टाइल भी काफी खास है।

प्रियंका चोपड़ा बाजीराव मस्तानी में काशी बाई के किरदार में प्रियंका चोपड़ा ने काफी भारी मराठी नथ पहनी थी। मराठी महारानी के किरदार में प्रियंका ने ज्यादातर इसी तरह की नथ पहनी है। ये काफी राजसी लुक देती है।

रानी मुखर्जी फिल्म अईया में रानी मुखर्जी का बिंदास मराठी लुक देखने को मिला था। इस फिल्म में रानी ने कई बार मराठी नथ पहनी है उनका ये मराठी नथ स्टाइल लुक काफी खूबसूरत है ।
 Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
 
		
 
 
						
 
						
 
						
 
						
 
						
