New Delhi: गर्मी और बरसात के मौसम में लगभग पूरी दुनिया को मच्छरों का दंश झेलना पड़ता है। लेकिन आधे ज्यादा अमेरिका में यह समस्या इतनी ज्यादा है कि यहां रातों की नींद हराम रहती है। नींद पूरी न होने के कारण लोगों को तरह तरह की समस्याओं से जूझना पड़ता है।
अभी-अभी: योगी सरकार ने दी सबसे बड़ी खुशखबरी, माफ करेगी…
यहां इसी समस्या से परेशान एक शख्स ने मच्छरों का नाश करने के लिए एक अनोखा तरीका ढूंढ़ निकाला है। इस शख्स ने बिना किसी हाईटेक मशीन और केमिकल के ही मच्छरों का सर्वनाश करने का जुगाड़ तैयार किया है। इस जुगाड़ से अब एक रात में चार हजार से ज्यादा मच्छरों का खात्मा हो रहा है। इस आविष्कारक शख्स का नाम रोजस है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, रोजस ने मच्छर मारने का यह जुगाड़ अपने डॉगी के लिए तैयार किया है। अपने डॉगी रॉकी को रोजर एक जाल से बने धर में रखता था और पंखा लगाता था। लेकिन उसने पाया कि पंखे से भी मच्छर बाज नहीं आ रहे तो उसे एक उपाय सूझा। और उसने फिर एक छोटे से प्रयास से मच्छरों का समूल नाश करने का तरीका ढूंढ़ लिया।
रोजस ने एक पंखे के मुंह पर बारीक जाली बांधकर मच्छरों को मारने का तरीका इजाद किया। इसके लिए उसने फैक्ट्रियों में लगने वाले एक्जॉस्ट फैन का प्रयोग किया ताकि ज्यादा ताकत से हवा खींची जा सके। इस फैन के एक ओर से उसने बारीक जाली लगाई जो कि मच्छरों को रोक सके।
इसके बाद उसने जाली लगा फैन चलाया तो पाया कि कुछ ही घंटे में जारी में हजारों मच्छर फंस चुके हैं। लेकिन जाली में आए मच्छरों को उसने मारने का जो तरीका अपना या वह और भी मजेदार है।
रिपोर्ट के अनुसार, रोजर फैन से जाली को अलग करता है और उसमें फंसे हुए मच्छरों पर शराब स्प्रे कर देता है। इससे मच्छरों की मौत हो जाती है। अब इन मच्छरों को छिपकली और चींटी आराम से खा लेती हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal