पाकिस्तानी पंचायत ने परिवार के सामने लड़की से दुष्कर्म का दिया आदेश, 20 गिरफ्तार

पाकिस्तानी पंचायत ने परिवार के सामने लड़की से दुष्कर्म का दिया आदेश, 20 गिरफ्तार

लाहौर। पाकिस्तान में महिलाओं और लड़कियों पर किस तरह से जुल्म हो रहे हैं इसका ताजा उदाहरण सामने आया है। खबरों के अनुसार यहां एक पंचायत ने परिवार के सामने ही 16 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म का फरमान दे दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचायत के 20 लोगों को गिरफ्तार किया है।पाकिस्तानी पंचायत ने परिवार के सामने लड़की से दुष्कर्म का दिया आदेश, 20 गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक आदमी ने 16 वर्षीया किशोरी के साथ परिवार के सामने ही दुष्कर्म किया। यह घटना 18 जुलाई को मुजफ्फराबाद जिले के राजपुर गांव में हुई है। दुष्कर्म की शिकार लड़की के भाई पर एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। पंचायत ने इसके जवाब में परिवार के सामने दुष्कर्म करने का आदेश दिया था। यह जानकारी बुधवार को पुलिस ने दी।

हांगकांग में कामवालियों को कट्टरपंथी बना रहा ISIS

मुल्तान डिवीजन के पुलिस प्रमुख ने बताया कि इस मामले में 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि गांव के मुखिया ने उमर वादा की बहन के साथ दुष्कर्म करने का आदेश दिया था। मुखिया को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि वादा पर 16 जुलाई को अशफाक की बहन के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। वादा के परिवार ने मुखिया के फैसले का विरोध किया। लेकिन मुखिया ने कहा कि जब उसकी बहन के साथ वही हो तो न्याय होगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com