महादेव सट्टा मामले में मोहित सोमानी के घर पहुंची सीबीआई
महादेव सट्टा मामले में सीबीआइ ने शुक्रवार सुबह समता कालोनी निवासी मोहित सोमानी के घर दबिश देकर करीब दो घंटे तक जांच की। टीम दस्तावेज आदि जब्त कर ले गई।
जांच एजेंसियों के अनुसार, मोहित महादेव सट्टे के प्रमोटरों से जुड़ा रहा है। आरोप है कि उसने 35 लाख रुपये में सट्टा पैनल खरीदा था और महादेव 364 पैनल के माध्यम से आनलाइन बेटिंग नेटवर्क संचालित करता था।
मोहित को नवंबर 2024 में रायपुर पुलिस ने कोलकाता के न्यू टाउन इलाके और रायगढ़ पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार किया था। वह रायगढ़ जेल में बंद है।
सीबीआई की दूसरी टीम ने महासमुंद जिले में कारोबारी राधेश्याम अग्रवाल के घर दबिश दी। देर शाम तक कार्रवाई चली। सोना और नकली नोट छापे जाने की शिकायत पर यह कार्रवाई किए जाने की जानकारी है। हालांकि, सीबीआइ ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal