डॉक्टरों को धरती का भगवान यूं ही नहीं कहा जाता। उत्तर प्रदेश के चंदौली में डॉक्टरों एक अनोखा ऑपरेशन किया है। यहां के केजी नंदा अस्पातल के डॉक्टरों ने एक महिला की पेट से एक दो नहीं बल्कि 150 से ज्यदा केचुएं को बाहर निकाला है। बाहर के निकाले के केचुएं 10 सेंटीमीटर से ज्यादा लंबे बताए जा रहे हैं।
दरअसल, शादी के बाद नेहा बेगम नाम की महिला के पेट में अचानक दर्द शुरू हो गया और ये दर्द खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा था। नेहा के पति ने उसे कई जगहों पर दिखाया लेकिन उसे राहत नहीं मिली।
परेशान पति ने उसके बाद नेहा को चंदौली के केजी नंदा अस्पताल में भर्ती कराया। कई टेस्ट के बाद पता चला की नेहा के पेट में केचुओं ने घर बनाया हुआ है। तकरीबन 5 घंटे के ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने उसके पेट से 150 ज्यादा जिंदा केंचुए को निकाला। फिलहाल नेहा बिल्कुल स्वस्थ है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal