अंतरिक्ष में सुनीता विलियम्स की बराबरी करेगी ये अमेरिकी महिला

800x480_image54505133इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आइएसएस) के तीन अंतरिक्षयात्री अगले माह अंतरिक्ष में दो बार चहलकदमी करने की तैयारी में हैं। इनमें एक महिला अंतरिक्षयात्री भी हैं।

वह भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स के सबसे ज्यादा बार अंतरिक्ष में सात बार चहलकदमी करने के रिकार्ड की बराबरी करेंगी। एक्सपीडिशन 50 के कमांडर शेन किम्बरौघ और फ्लाइट इंजीनियर पैगी ह्विट्सन पहली बार छह जनवरी को अंतरिक्ष यान से निकलकर स्पेसवॉक करेंगे। पैगी अपने करियर में सातवीं बार चहलकदमी करेंगी। इसके साथ ही वह नासा की अंतरिक्षयात्री सुनीता के रिकार्ड के बराबरी कर लेंगी।
महिला अंतरिक्षयात्री के तौर पर सुनीता के नाम सबसे ज्यादा बार अंतरिक्ष में चहलकदमी करने का रिकार्ड दर्ज है। शेन और पैगी अंतरिक्ष स्टेशन के दायीं ओर काम करने के दौरान एडाप्टर प्लेट्स लगाएंगे और छह नई लिथियम ऑयन बैटरियों के लिए बिजली कनेक्शन देंगे। यह काम 13 जनवरी को दूसरी बार चहलकदमी के दौरान भी जारी रहेगा। इस बार शेन और यूरोपीय स्पेस एजेंसी के फ्लाइट इंजीनियर थामस पेसक्यूट इस काम को अंजाम देंगे। अंतरिक्ष स्टेशन के असेंबली और मरम्मत के लिए यह 196वीं और 197वीं चहलकदमी होगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com