नई दिल्ली: अमेरिका राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनके परिवार ने आखिरी बार व्हाइट हाउस में क्रिसमस मनाया। मिशेल और उनके सहयोगी कर्मचारियों ने व्हाइट हाउस में कुल 63 क्रिसमस ट्री लगाए थे।
इस आखिरी क्रिसमस के लिए मिशेल ने टीम के साथ छह माह पहले से तैयारी शुरू कर दी थी। पूरी इमारत में दरवाजें से लेकर कमरों तक सजावट की कुल 65 हजार चीजों का इस्तेमाल किया गया। इनमें रंग-बिरंगी बॉल्स, रिबन, खिलौने आदि शामिल हैं। व्हाइट हाउस के कॉरिडोर व ऐतिहासिक कलाकृतियों के पास कुल 32 स्नोमैन रखे गए हैं।
व्हाइट हाउस में मनाए इस आखिरी क्रिसमस में ओबामा और मिशेल ने देशवासियों को क्रिसमस की बधाइयां दी है। इस मौके पर मिशेल काफी भावुक नजर आईं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal