सुष्मिता सेन, मलाइका अरोड़ा, डेजी शाह और पूजा हेगड़े जैसे बड़े सितारे भी आज कल एंटी ग्रेविटी योग करते दिखाई दे रहे हैं। यहां तक कि आलिया भट्ट भी ये योग जरूर करती है। जरूरी नहीं कि सभी हाई इंटेसिटी वर्कआउट हमेशा अधिक वजन के साथ ही किये जाएं। कुछ ऐसे एक्सरसाइज भी हैं जिसमें बिना रॉड उठाए भी फुल बॉडी एक्सरसाइज हो जाती है।
साथ ही कुछ ऐसे एंटी ग्रेविटी व्यायाम भी किये जा सकते हैं, जिनके नियमित अभ्यास से न सिर्फ कमाल की फिटनेस पाई जा सकती है, बल्कि कुछ ही समय में आप अपनी उम्र से कम भी दिखने लगते हैं। तो चलिये आगे की स्लाइड में कुछ ऐसी ही कुछ एंटी ग्रेविटी एक्सरसाइज के बारे में जानते हैं
एंटी ग्रेविटी योगा पूरी तरह से बॉडी वर्कआउट है, जिसमे बॉडी को रोप या कपड़े के सहारे हवा में लटकाया जाता है। फिर लटकते हुए ही कई तरह की एक्सरसाइज की जाती हैं। इस योग को करने पर सिर जमीन से लगभग 3 से 4 फिट ऊंचा होता है। कुछ देर झुलते रहने के बाद आराम किया जाता है। विश्राम करने के बाद अपनी क्षमता अनुसार फिर से शुरू कर सकते हैं। लेकिन शुरूआत में एक प्रशिक्षित ट्रेनर से इसका प्रशिक्षण लेना चाहिये।
इन एक्सरसाइजेज को जरूर करें
डी शॉ शुरु करने के लिये हथेलियां और पैर जमीन को छूते हुए होने चाहिए, जैसा कि पुशअप में होता है। और फिर पहले अपने दाएं हाथ को जमीन से ऊपर उठाएं और अपने फॉरार्म तक के हिस्से को जमीन से लगाएं जहां पर आपका हाथ अभी था। ऐसा ही दूसरे हाथ के साथ भी करें। अब अपने शरीर को नियंत्रित गति से हाथों के सहारे ऊपर नीचे करना शुरू करें।
फोर आर्म प्लांक एक्सरसाइज एक ऐसी एंटी ग्रेविटी एक्सरासइज है जो न सिर्फ एब्स बनाती है, बल्कि मसल्स को भी मजबूत बनाती है। इसे करने के लिए पेट के बल लेट जाएं और माथे को जमीन से छूलाएं। फिर शरीर के ऊपरी भाग कोहनी के बल जमीन से और पैरों को पंजों पर टिका दें। इसके बाद पेट व जांघों को धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठाने का प्रयास करें। 20 से 30 सेकंड बाद फिर वापस से सामान्य स्थिति में आ जाएं।
स्टैंडिंग हैमस्ट्रिंग कर्ल एक कमाल की एंटी ग्रेविटी एक्सरासइज है। इसे इमेज में दिखाए गये तरीके से किसी सहारे से एक पैर पर खड़े हो कर दूसरे पैर को मोड़कर किया जाता है। यदि किसी प्रशिक्षक से इसका अभ्यास कर सीख लिया जाए तो और भी बेहतर होता है।
बाइसाइकिल क्रंच एब्स पैक बनाने की एक जानी-मानी एक्सरसाइज है। इसके बिना साइकिल के भी किया जा सकता है। बिना साइकिल के भी ये उतनी ही प्रभावी होता है जितना की साइकिलिंग। इसे करने के लिये पीठ के बल लेट जाएं और घुटने छाती से लगाएं और फिर हवा में पैडल मारें। घुटनों के विपरीत कंधों को उठाएं। इस एक्सरसाइज को पहले बाएं पैर से और फिर दाएं पैर से करें।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal