दांतों का उपयोग न सिर्फ भोजन को चबाने में ही किया जाता है बल्कि इससे चेहरे की खूबसूरती भी बढ़ती है। लेकिन जब किसी के दांतों के बीच गैप होता है तो वह चाहकर भी खिलखिलाकर नहीं हंस पाता। ऐसे लोगों को यह डर लगा रहता है कि खुलकर हंसने से चेहरे की सुन्दरता से परदा उठ जाएगा। अब ऐसे लोगों को चिंता करने की आवश्यकता नही हैं। क्योंकि दांतों के बीच का गैप उनके लिए लक्की हो सकता है। सामुद्रिक शास्त्र की माने जिन लोगों के दांतो के बीच गैप होता है वे लोग भाग्यशाली होते हैं। आइए जानते हैं ऐसे लोगों की खासियत के बारे में-
1 शास्त्र के अनुसार दांतों के बीच गैप वाले लोग खुले विचार और जिंदादिल इंसान होते हैं। इसलिए अक्सर ऐसे लोग परिवार और समाज में छाए रहते हैं। ऐसे लोग जहां भी रहते हैं बहुत, बातें करते हैं। वे दास्तों के लिए कभी बोरिंग नहीं होते क्योंकि ऐसे लोग अक्सर सुंदर बातें करते हैं।
2 ऐसा कहा जाता है कि ऐसे लोगों के पास पैसा बहुत रहता है और जीवन को मजे के साथ जीने में भरोसा करते हैं। पैसे कमाने के साथ ही खर्च करने में भी शानदार होते हैं।
3 ऐसे लोगों के लिए ससुराल पक्ष भी लाभ का सूचक होता है। उन्हें ससुराल से बहुत सा धन प्राप्त होने की सम्भावना होती है। कैरियर के मामले में भी यह लक्की साबित होता है।
4 सामुद्रिक शास्त्र की माने तो दांतों का गैप इंसान की बुद्दिमता को शो करता है और ऐसे लोग दिमाग से काफी तेज होते हैं। वे बुद्दि कौशल के दम पर काफी आगे बढ़ते हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal