अयोध्या: दीपावली पर हनुमानगढ़ी और रामलला के दरबार में पहुंचे सीएम योगी

दीपावली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को रामनगरी अयोध्या में हनुमानगढ़ी और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन किया।

दीपावली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को रामनगरी अयोध्या में हनुमानगढ़ी और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने हनुमंतलला के दरबार में हाजिरी लगाकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने राम मंदिर परिसर में दीप प्रज्वलित किया। उन्होंने दीपावली के शुभ अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, आरोग्य और मंगलमय जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री के दर्शन-पूजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा।

रामलला की आरती उतारी, मंदिर की परिक्रमा की
हनुमानगढ़ी में दर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री सीधे श्रीराम जन्मभूमि परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रभु श्रीरामलला की आरती उतारी और मंदिर की परिक्रमा की। इसके बाद राम दरबार में भी विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर प्रदेश की निरंतर उन्नति और नागरिकों के मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। दर्शन के बाद बाहर निकलने पर श्रद्धालुओं ने जयघोष के साथ उनका अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

दीपावली पर प्रदेशवासियों के लिए की मंगलकामना
अयोध्या प्रवास के दौरान गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहने की कामना की। दसवें दीपोत्सव की भव्यता और विश्व कीर्तिमान की उपलब्धि के बीच मुख्यमंत्री का प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन रामनगरी के आध्यात्मिक माहौल को और गरिमामय बना गया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com