साउथ की सुपरस्टार रहीं एक्ट्रेस रीमा सेन आज अपना 36वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रही हैं। कोलकाता में जन्मी रीमा अपनी स्कूलिंग पूरी करने के बाद परिवार के साथ मुंबई शिफ्ट हो गई थीं। रीमा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी।
रीमा ने शुरुआती दौर में कई कंपनियों के लिए ऐड्स किए। इसके बाद उन्होंने तेलुगु फिल्मों में काम करना शुरू किया। रीमा की पहली फिल्म ’चित्रम’ थी। ये फिल्म सुपर-डुपर हिट हुई थी। इस फिल्म में रीमा ने उदय किरन के अपोजिट काम किया था।
साउथ में कई हिट फिल्में करने के बाद रीमा ने बॉलीवुड का रुख किया। रीमा की पहली हिंदी फिल्म ‘हम हो गए आपके’ थी। इस फिल्म में रीमा ने फरदीन खान के साथ काम किया था। साल 2001 में रिलीज हुई ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी।
इसके बाद रीमा ने फिर से साउथ की फिल्में करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते रीमा साउथ की सफल एक्ट्रेस में शुमार हो गईं। साल 2006 में रीमा अपने एक फोटोशूट को लेकर कानूनी पचड़े में फंस गई थीं। उन्होंने एक तमिल न्यूजपेपर के लिए ये फोटोशूट करवाया था।
मदुरई कोर्ट ने रीमा सेन के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। रीमा के साथ शिल्पा शेट्टी का नाम भी इसमें शामिल था। आरोप लगाया गया था कि रीमा और शिल्पा ने जो फोटो खिंचवाई हैं वो अश्लील हैं।
रिपोर्ट में कहा गया था कि इससे पहले दोनों एक्ट्रेस को समन भेजा गया था। जब उसका पालन नहीं हुआ तो गैर जमानती वॉरंट जारी करना पड़ा। रीमा साल 2000 से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव थीं। लेकिन साल 2012 में उन्होंने बिजनेसमैन शिव करन सिंह से शादी कर ली थी।
शिव करन रीमा से 9 साल बड़े हैं। शादी के बाद से उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी। अब रीमा एक बच्चे रुद्रवीर की मां हैं। रीमा को इंडस्ट्री छोड़े 5 साल हो गए हैं। अब रीमा सिर्फ अपनी शादीशुदा लाइफ एंज्वॉय कर रही हैं। रीमा आखिरी बार फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में नजर आई थीं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal