9 जून 2020 आज आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा

मेष — दिन काफी अच्छे परिणाम देगा। सरकारी कार्य आसानी से पूरे हो जायेंगे। ऑफिस में आपको कोई बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी जा सकती है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा जिसके कारण आप समस्याओं का जल्दी समाधान निकाल पायेंगे। आज सुबह से काफी तरोताजा रहेंगे।

वृषभ — परिवार की जिम्मेदारियों को ईमानदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। अटके हुये काम पूरे होने से मन को चैन मिलेगा। सेहत में सुधार होगा। करियर को लेकर काफी गम्भीर रहेंगे। अपनी शैक्षणिक योग्यता को बढ़ाने की दिशा में काम करेंगे। माता-पिता से प्रेरणा और आशीर्वाद प्राप्त होगा।

मिथुन — आपके कार्यों में रुकावट आ सकती है। बड़ा निवेश करने से बचें। मन में अकारण डर और घबराहट हो सकती है। कीमती वस्तुओं को सम्भाल कर रखें। सिरदर्द की समस्या हो सकती है। निजी रिश्तों को समय दें। एक साथ कई सारे काम अपेक्षित परिणाम नहीं देंगे।

कर्क — आज का दिन सम्भावनाओं से भरपूर रहने वाला है। जॉब में शानदार तरक्की हो सकती है। आपके आसपास का माहौल बेहद सहयोगात्मक रहेगा। लोग आपकी काफी तारीफ करेंगे। पुराने मित्रों से काफी दिनों बाद मिलना होगा। दामपत्य जीवन में रोमांस बढ़ेगा।

सिंह — अवसरों का लाभ उठाने में नहीं चूकेंगे। विरोधी पराजित होंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। बेरोजगार लोगों को नयी नौकरी ढूँढने में आसानी होगी। घर के लिये कोई नया सामान खरीद सकते हैं।

कन्या —  बड़ों की सलाह को अवश्य प्राथमिकता दें। बच्चों की पढ़ाई को लेकर गर्व की अनुभूति होगी। प्रेम सम्बन्धों में मजबूती आयेगी। शाम के समय काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। आज ऑफिस में आपको सम्मान मिल सकता है। बॉस से बहसबाजी न करें।

तुला — नकारात्मक चिन्तन आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। कुसंगति से दूर रहें। गूढ़ विषयों के प्रति आपकी रुचि बढ़ सकती है। अपनी जिम्मेदारियों से दूर न भागें। लोग आपको अपमानित करने का कोई मौका नहीं चूकना चाहते हैं, इसलिये उन्हें ऐसा करने का कोई मौका न दें।

वृश्चिक — भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में विवादों को बढ़ावा न दें। जीवनसाथी की बातों को अहमियत दें। लोगों का भरोसा जीतने की कोशिश करें। अपनी बातों से लोगों को मना लेंगे। आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी।

धनु — लोगों पर जरूरत से ज्यादा अधिकार जताने की कोशिश न करें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिये समय उत्तम है। परिवार के लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। कड़वी बातें किसी से भी बोलने से बचें। काम में मन नहीं लगेगा।

मकर — लवमेट्स आपस में बहुत अच्छा समय बितायेंगे। यद्यपि आत्मविश्वास की कुछ कमी रहेगी किन्तु फिर भी काम पूरा कर ही लेंगे। करियर में बदलाव के लिये समय बेहतर है। दिन आराम से मौजमस्ती में बीतेगा। अनावश्यक तनाव लेने से बचें।

कुम्भ — कोई अच्छी डील मिल सकती है। सुस्ती और कमजोरी महसूस होगी। लोगों से अपनी गुप्त जानकारी शेयर न करें। माता-पिता की बात को महत्व दें। अनावश्यक चीजों में धन का अपव्यय होगा। दाम्पत्य जीवन में कुछ गलतफहमी उत्पन्न न हो इसके लिये थोड़े सावधान रहें।

मीन — आज आप में गज़ब का आत्मविश्वास रहेगा। अपनी बुद्धिमत्ता और चतुराई से बड़ी बिजनेस डील फाइनल कर सकते हैं। लोग आपके प्रति काफी ईमानदार रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी आपको कोई गिफ्ट दे सकता है। जीवन में उमंग और उत्साह बढ़ेगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com