अफ्रीका के सहारा क्षेत्र से आए 700 से अधिक प्रवासियों ने रविवार को एकसाथ स्पेन के क्यूटा में घुसने की कोशिश की। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी एफे ने पुलिस के हवाले से बताया कि स्थानीय समयानुसार तड़के 5.0 बजे के करीब बड़ी संख्या में प्रवासियों ने एकसाथ मोरक्को से लगी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बाड़ तोड़कर स्पेन में प्रवेश करने की कोशिश की।
मोरक्को के सुरक्षा बलों ने इनमें से अधिकांश प्रवासियों को गिरफ्तार कर लिया।
गौरतलब है कि बीते वर्ष नौ दिसंबर को इसी जगह से 438 प्रवासी स्पेन की सीमा में घुसने में सफल रहे थे।
बाद में और पुलिस अधिकारियों को बुलाना पड़ा, जबकि स्पेन में कार्यरत रेड क्रॉस सोसायटी ने भी घटनास्थल पर घायल हुए प्रवासियों की मदद के लिए एंबुलेंस भेजे।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal