कानपुर के बिधनू में कस्बे में शुक्रवार को एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बाद से सिर्फ कस्बा नहीं जिले में खलबली मच गई है।
यहां एक ऐसी महिला घर लौट कर आ गई है, जिसकी मौत करीब 40 वर्ष पहले हो गई थी और घर के लोगों ने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया था। कानपुर के बिधनू कस्बा की एक 32 वर्ष की महिला को करीब 40 वर्ष पहले सांप ने काटा था। जिसके कारण महिला की मौत हो गई थी। घर के लोगों ने उसका अंतिम संस्कार करने के बाद गंगा नदी में उसको प्रवाहित भी कर दिया था।आज वह करीब 40 वर्ष बाद जब अपने घर लौटी तो लोग हैरान हो गए। परिवार के लोग बेहद अचंभित हैं। महिला ने बताया कि याददाश्त जाने के कारण पहले वह इलाहाबाद की ओर किसी गांव में रह रही थी। इसके बाद मल्लाहों ने उसकी शादी कन्नौज के सौरी थाना क्षेत्र का सराय ठेकू गांव में कर दी। अभी तक वह वहां पर रही रही थी। इसी बीच उसके पति की मौत हो गई। इसके बाद से उसकी याददाश्त लौट आई और वह अपने गांव में लौट के आ गई। फिलहाल महिला चर्चा का विषय बनी हुई है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal