3 मार्च 2022 का राशिफल:- जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन….

आज के समय में लोग राशिफल देखते हैं और दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 3 मार्च का राशिफल। 

3 मार्च का राशिफल-

मेष- आज आय के लिहाज से आशातीत सफलता दिख रही है। इसके अलावा उच्‍चाधिकारियों का पूरा-पूरा आशीर्वाद मिलेगा। इसी के साथ खुश होने वाले समाचार की प्राप्ति होगी। आज स्‍वास्‍थ्‍य आपका अच्‍छा चल रहा है और प्रेम की स्थिति‍ काफी अच्‍छी है।

वृषभ- आज आपको व्‍यवसायिक दृष्टिकोण से आपकी समस्‍याओं का समाधान होता जा रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य का पूरा-पूरा साथ मिल रहा है। प्रेम और संतान कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है। कुल मिलाकर अच्‍छी स्थिति चल रही है।

मिथुन- आज आप शत्रुओं पर विजय प्राप्‍त कर लेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। इसके अलावा शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। ननिहाल पक्ष से थोड़ा सा खराब समाचार की प्राप्ति हो सकती है। बाकी स्‍वास्‍थ्‍य आपका नरम-गरम बना रहेगा। आज प्रेम, व्‍यापार का पूरा-पूरा साथ रहेगा।

कर्क- आज आपके लिए जोखिम बना हुआ है। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति बहुत अच्‍छी नहीं कही जाएगी। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्‍छी हो गई है। इसके अलावा ध्यान रहे कोई रिस्‍क न लें। विपरीत परिस्थितियां है।

सिंह- आज स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। इसके अलावा प्रेम की स्थिति काफी अच्‍छी है और व्‍यापारिक दृष्टिकोण से जीवन में नए आयाम आ रहे हैं। आज जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर थोड़ी परेशानी दिख रही है।

कन्‍या- आज भाग्‍य आपका साथ दे रहा है। इसके अलावा विपरीत परिस्थितियों से आप उबरने लगे हैं। वहीं स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर कहा जाएगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। इसके अलावा कुल मिलाकर स्थिति आपके नियंत्रण में बनी हुई है।


तुला- आज प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। इसके अलावा संतान को लेकर मन परेशान रहेगा। आज मानसिक दबाव बना रहेगा। इसी के साथ प्रेम की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापार आपका सही चलता रहेगा।

वृश्चिक- आज घरेलू सुख बाधित दिख रहा है। घर में थोड़ी अशुभता बनी रहेगी। इसके अलावा स्‍वास्‍थ्‍य आपका अच्‍छा है लेकिन मां के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें।

धनु- आज आपको खर्च की अधिकता हो सकती है, हालांकि शुभ कार्यों में खर्च होगा लेकिन फिर भी मन परेशान रहेगा। आज प्रेम में दूरी, संतान से दूरी हो सकती है। मध्‍यम समय कहा जाएगा। सिरदर्द हो सकता है।

मकर- आज आप निवेश करने से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखें। बाकी स्‍वास्‍थ्‍य करीब-करीब ठीक है। इसके अलावा प्रेम की स्थिति में काफी समीपता है। संतान की स्थिति काफी उत्‍तम है। अच्‍छी स्थिति है।

कुंभ- आज आपके मन की स्थिति ठीक नहीं है। आप धीरे-धीरे उबरते जाएंगे और इस समय खर्च की अधिकता और किसी भी चीज की क्षीणता का बोध हो रहा है। इसके अलावा बाकी सब ठीक चल रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है।

मीन- आज अपनों का साथ मिल रहा है। आपकी ऊर्जा का स्‍तर बहुत अच्‍छा है। पराक्रम इस समय कर डालेंगे आप। प्रेम और संतान का पूरा सहयोग मिल रहा है। वाणी पर नियंत्रण रखें। आर्थिक तनाव हो सकता है। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com