निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से 27 लाख रुपये के नए नोटों के साथ पकड़े गए अजीतपाल सिंह व राजेन्द्र सिंह ने अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे किए है। दोनों आरोपियों ने खुलासा किया है कि वह कुछ दिन पहले दिल्ली के चांदनी चौक इलाके से संजय मलिक ने 46 लाख रुपये के नए नोट मंगाए थे।46 लाख के नए नोटों को ये दोनों लेकर गए थे। नोट संजय मलिक को उसके घर ले जाकर दे दिए थे। दिल्ली पुलिस आयकर विभाग के साथ इस बात की जांच कर रही है कि संजय मलिक को पुरानी दिल्ली से किसने इतनी बड़ी मात्रा में नए नोट दिए थे। पुलिस टीम ने शुक्रवार को पुरानी दिल्ली में कई जगह छापेमारी की थी।
अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार अजीतपाल सिंह व राजेन्द्र सिंह दोनों नए नोट लेने पहली बार मुंबई गए थे। इससे पहले की मुंबई से नए नोटों की जो खेप आई हैं उन्हें कोई और लेने गया था। अपराध शाखा की कागजी तफ्तीश में ये बात सामने आ गई है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal