पिछले महीने पाल्क खाड़ी के समीप श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए तमिलनाडु के 18 मछुआरे मंगलवार को रिहा होने के बाद चेन्नई पहुंच गए हैं और चेन्नई हवाई अड्डे पर तमिलनाडु मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों और भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। बत दें कि इस महीने के शुरू में श्रीलंका की एक स्थानीय कोर्ट ने मछुआरों को रिहा करने का आदेश दिया था।
श्रीलंकाई नौसेना द्वारा पिछले महीने पाल्क खाड़ी के समीप से गिरफ्तार किए गए तमिलनाडु के 18 मछुआरे रिहा होने के बाद मंगलवार को चेन्नई पहुंच गए।
चेन्नई हवाई अड्डे पर तमिलनाडु मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों और भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस महीने के शुरू में श्रीलंका की एक स्थानीय कोर्ट ने मछुआरों को रिहा करने का आदेश दिया था।
मछुआरा संघ ने लगाया ये आरोप
मछुआरों को चेन्नई से राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए वाहन से रामेश्वरम भेजा गया। मछुआरा संघों ने आरोप लगाया है कि श्रीलंका के कब्जे में 150 से ज्यादा नौकाएं हैं। तमिलनाडु के मछुआरों की गिरफ्तारी राज्य में एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है।
मछुआरा संघों ने पांच फरवरी को रामेश्वरम में इस मुद्दे को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया था। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन इस मुद्दे को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समक्ष उठा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से श्रीलंकाई अधिकारियों के सामने इस मुद्दे को उठाने के लिए संयुक्त कार्रवाई समूह की समीक्षा करने का आग्रह किया है।
 Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
 
		
 
 
						
 
						
 
						
 
						
 
						
