मेष:आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। शुभ कार्यों में व्यय होगा और मान-सम्मान मिलेगा।
वृषभ:मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रभावशाली व्यक्तियों की कृपा रहेगी इनसे धन लाभ भी हो सकता है। अवसर का लाभ उठाने के लिए सचेष्ट रहें।
मिथुन:अकारण विरोधी परेशान कर सकते हैं, सजह रहें। माता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। व्यवसाय में सावधानी बरतें और जोखिम के कामों से दूर रहें।
कर्क:कोर्ट कचहरी के मामलों में विजयी होंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा और इनके माध्यम से लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे।
सिंह:अकस्मात बड़ी मात्रा में लाभ हो सकता है। शाम में हर्षदायक समाचार मिलेगा। रात्रि में किसी मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने का अवसर मिल सकता है।
कन्या:सुस्त पड़े कारोबार में सुधार का दिन है। इच्छित धन लाभ होने से मनोबल बढ़ेगा। जीवनसाथी व संतान पक्ष से संतोषजनक समाचार प्राप्त होगा। शत्रुओं पर बढ़त प्राप्त होगी।
तुला:राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। सांसारिक सुख भोगों का विस्तार तथा परिवार में हर्षदायक मंगलमय परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मुलाकात होगी, अटके काम फिर से शुरू होंगे।
वृश्चिक:निकटवर्ती लोगों से व्यर्थ के विवाद में न उलझें, हानि हो सकती है। स्वास्थ्य नरम रहेगा, खानपान में सावधानी बरतें।
धनु:अपने सामान का ध्यान रखें। खर्चे बढ़ेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं। कुछ अच्छे समाचार से मन आनंदित होगा।
मकर:आज का दिन प्रभाव प्रताप का बढ़ाने वाला है। जमीन जायदाद के कार्यों से अकल्पित लाभ मिलेगा। श्रेष्ठ पुरुषों के मिलने से मन में प्रसन्नता होगी। उच्चाधिकारियों की कृपा से बिगड़ा काम बन जाएगा।
कुंभ:आय के नये स्रोत विकसित होंगे। शत्रु व प्रतिद्वन्दी पक्ष पराजित होंगे। नया परिचय स्थाई मित्रता में परिवर्तित होगा। समय का लाभ उठाएं।
मीन:उत्तम संपत्ति प्राप्ति का योग है। खोया हुआ धन या रुका हुआ पैसा मिल जाएगा। मंत्रणा शक्ति के बल पर किसी कठिन समस्या का समाधान हो जाएगा।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal