10वीं के छात्र को गूगल ने दिया 6.5 लाख का ईनाम, जानें क्यों?

10वीं के छात्र को गूगल ने दिया 6.5 लाख का ईनाम, जानें क्यों?

साइबर सिक्यूरिटी और सुरक्षित नेटवर्क एक ऐसी चीज है जिसमें गूगल की धाक है। यही कारण है कि गूगल पर लोगों का भरोसा बना हुआ है। लेकिन गूगल की इसी खासियत की कमी ने 10वीं के छात्र को 10000 डॉलर यानी करीब 6.5 लाख रुपए का फायदा कराया है।10वीं के छात्र को गूगल ने दिया 6.5 लाख का ईनाम, जानें क्यों?

6.5 लाख रुपए का ईनाम जीतने वाले 10वीं के छात्र ने गूगल के सुरक्षित नेटवर्क में कमी ढृंढ़ निकाली जिसके लिए गूगल ने उसे सम्मानित किया है। 10वीं में पढ़ने वाला यह छात्र उरुग्वे का है। नाम है इजेक्वील पेरीरा।

Jio को मिली बड़ी कामयाबी, 10 करोड़ बार डाउनलोड किया…

पेरीरा ने इस मौके पर मीडिया को बताय कि जब वह वेब सिक्यूरिटी टूल ब्रप सुईट का इस्तेमाल करते हुए गूगल के बारे में तमाम जानकारियां हासिल करने की कोशिश कर रहा था तभी गूगल की सुरक्षा में ऐसी कमी सामने आई कि वह देखकर हैरान रह गया। इसके बाद पेरीरा ने गूगल एप्स की साइट याक्स yaqs.googleplex.com की पड़ताल की जिसमें किसी भी प्रकार के सुरक्षा के उपाय नहीं थे। इसके बार उसने गूगल की टेक्स्ट हैकिंग साइट पर मामले की जानकारी रिपोर्ट की।

पेरीरा ने बताया कि गूगल की सुरक्षा में कमी मिलने के बाद उसने गूगल की पड़ताल बंद कर दिया और सही तरीके इस बारे में गूगल को सूचित करने का फैसला किया।

सूचना मिलने के बाद गूगल की सिक्यूरिटी टीम ने पेरीरा से बात की और इसे लेकर कई मेल भी दोनों ओर से किए गए। इस घटना के एक महीने के बाद गूगल ने पेरीरा को 10000 डॉलर का ईनाम देने का फैसला किया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com