हांलाकि दिन सामान्‍य से बेहतर होगा पर आज मन खिन्‍न रहेगा कहता है 19 जून 2018 का राशिफल

मेष: लंबी यात्रा की स्थिति बन सकती है। देशाटन के लिए ये काल खण्ड उत्तम है। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। व्यावसायिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं।

मिथुन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। संबंधों में तनाव आ सकता है।

कर्क: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

सिंह:  आर्थिक योजना साकार होगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। किसी रिश्तेदार या अधीनस्थ कर्मचारी के कारण तनाव मिल सकता है।

कन्या: व्यस्तता बढ़ेगी। धन, सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

तुला: महिला अधिकारी से तनाव मिल सकता है। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

वृश्चिक: पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

धनु: व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। भावुकता में लिया गया निर्णय कष्टकारी हो सकता है। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। जल का दान करें।

मकर: पारिवारिक समस्या में सुधार होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। मन अशांत रहेगा।

कुंभ: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। विरोधी परास्त होगा, लेकिन मन खिन्न रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

मीन: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भौतिक दिशा में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com