एजेंसी/ देहरादून : उत्तराखंड की हरीश रावत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार मुश्किलों में है जहां मुख्यमंत्री हरीश रावत स्वयं स्टिंग आॅपरेशन में फंसे हुए हैं वहीं अब कांग्रेस के बागी विधायक और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने कांग्रेस के द्वाराहाट से विधायक मदन सिंह बिष्ट का स्टिंग किया है। इस स्टिंग में मदन सिंह बिष्ट खर्चा – पानी की बात कर रहे हैं। खर्चे पानी के नाम पर ही उन्होंने 25 – 25 लाख रूपए की रिश्वत की मांग की है।
दरअसल यह राशि मांगी गई है हरीश रावत के साथ बने रहने के एवज में कांग्रेस विधायकों के लिए। जी हां, हरीश रावत को समर्थन देने का खर्चा पानी 25 लाख रूपए बताया जा रहा है। स्टिंग आॅपरेशन में कांग्रेस के विधायक मदन सिंह बिष्ट ने और भी जानकारियां दी हैं। जिस पर आश्चर्य किया जा सकता है।
दरअसल स्टिंग आॅपरेशन में 12 विधायकों को 25 – 25 लाख रूपए देने की बात कही गई। मदन सिंह बिष्ट ने हरक सिंह रावत पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal