स्वाति सिंह सरोजिनीनगर से भाजपा के टिकट पर लड़ेंगी चुनाव

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। घोषणा के ही साथ भाजपा ने उत्तरप्रदेश में महिला प्रत्याशियों को भी मैदान में उतारा है।

स्वाति सिंह सरोजिनीनगर से भाजपा के टिकट पर लड़ेंगी चुनाव इसी दौरान भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्वाति सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने लखनऊ के सरोजिनीनगर से चुनावी उम्मीदवार बताया है। गौरतलब है कि स्वाति सिंह का बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती से विवाद हो गया था।

सुप्रीम कोर्ट का आसाराम पर नई FIR करने का ऑर्डर, 1 लाख का जुर्माना भी लगाया

दरअसल भाजपा से निकाले गए नेता दयाशंकर सिंह पर आरोप था कि उन्होंने बसपा प्रमुख मायावती को लेकर अपशब्द कहे थे। इसके बाद राज्य की राजनीति में हंगामा हो गया था और भाजपा ने दयाशंकर सिंह को निकाल दिया था। मगर इसके बाद दयाशंकर सिंह की पत्नी ने मायावती पर आरोप लगाया था कि उनकी बेटी को मायावती द्वारा धमकाया गया और उन्हें अपशब्द कहे गए।

इसके बाद जमकर बवाल मचा। इस मामले में मायावती को झुकना पड़ा और फिर कुछ समय बाद भाजपा ने स्वाति सिंह को भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर दिया था। इसके बाद माना जा रहा था कि स्वाति सिंह राजनीति में महत्वपूर्ण भागीदारी करेंगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com