सोनम ने सोच लिए हैं बच्चों के नाम

एक लीडिंग डेली को दिए इंटरव्यू में सोनम कपूर ने बताया कि वह अपने बच्चे के नाम में ‘सोनम आहूजा’ जरूर लगाएंगी। यह आनंद आहूजा का सरनेम है। सोनम कपूर से शादी के बाद आनंद आहूजा ने अपना नाम बदलकर आनंद सोनम आहूजा कर लिया है। वहीं, सोनम कपूर ने भी शादी के बाद अपना नाम बदलकर सोनम कपूर आहूजा कर लिया। सोनम ने इस बारे में कहा, ‘शादी के बाद आनंद भी अपना नाम बदलना चाहते थे। उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या उन्हें अपना नाम आनंद आहूजा कपूर करना चाहिए या फिर आनंद कपूर आहूजा। इस पर मैंने कहा कि कपूर मेरे पापा का नाम है। हमारे बच्चों में भी हम दोनों का नाम शामिल होगा।’
सोनम कपूर पति आनंद आहूजा संग। फोटो : साभार इंस्टाग्राम
माता-पिता दोनों होंगे शामिल
सोनम ने कहा कि वह चाहती थीं कि आनंद और उनके बच्चों के नाम में उनका नाम हो। सोनम कहती हैं, ‘मेरे कहने पर आनंद ने अपना नाम ‘आनंद सोनम आहूजा’ रखा। हमारे नए नाम हमारे पासपोर्ट पर भी हैं। सोनम ने आगे कहा कि हमारा समाज पुरुष प्रधान है इसलिए उनके नाम में मां सुनीता का नाम नहीं बल्कि पापा अनिल का नाम जुड़ा। 
सोनम कपूर पति आनंद आहूजा संग। फोटो : साभार इंस्टाग्राम
इस वजह से रखेंगी ये नाम
सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने हर जगह एक दूसरे के नाम को अपना लिया है। वह अपने पापा से बहुत प्यार करती हैं इसलिए शादी के बाद भी उनका सरनेम अपने नाम से नहीं हटाया। मगर उनके बच्चे, को बाप के साथ-साथ मां का भी नाम मिले इसलिए उसका सरनेम सोनम आहूजा होगा। सोनम अपने बच्चों के नाम अपने और आनंद के नाम पर रखना चाहती हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com