नई दिल्ली सेक्स पॉवर बढ़ाने के लिए मार्केट में तरह-तरह की दवाईयां मौजूद है। लेकिन कुछ लोग सेक्स की पॉवर अपने ही तरीके से बढ़ाते हैं।
अरब के शेख सेक्स पॉवर बढ़ाने के लिए होबारा नाम के पक्षी को मारते है। थार के रेगिस्तान में पाकिस्तान ने अपने यहां एक बार फिर अरब शेखों को होबारा(तिलोड़) पक्षी के शिकार की अनुमति प्रदान कर दी है। वैज्ञानिक अभी तक यह पुष्टि नहीं कर पाए है, लेकिन इस मान्यता के कारण रेगिस्तान के इस बेहतरीन पक्षी पर अस्तित्व पर संकट के बादल मंडरा रहे है। लोगों का कहना है कि अपनी सेक्स क्षमता बढ़ाने के लिए लोग बरसों से होबारा का शिकार करते रहे है। इस कारण इसकी संख्या तेजी से कम हुई। बताया जाता है कि होबारा का मांस वियाग्रा के समान की प्राकृतिक रूप से व्यक्ति की सेक्स क्षमता को बढ़ता है।
कुछ विशेषज्ञों के अनुसार इसके मांस में इतनी क्षमता होती है कि इसका सेवन करने से लम्बे समय तक सेक्स क्षमता बरकरार रहती है। वहीं कई विशेषज्ञ सिर्फ इस मिथक के कारण एक बेहद खूबसूरत पक्षी का मारने को बेतुका ठहराते है। थार के रेगिस्तान में होबारा के मांस को लेकर कई मिथक प्रचलित है। इसे बहुत गरम और शक्तिवर्धक माना जाता रहा है।
पाकिस्तान में शिकार को पहुंचने वाले अरब शेख अपने साथ ट्रैंड किए हुए बाज लेकर आते है। ये बाद होबारा को देखते ही उस पर टूट पड़ते है। अधिक ऊंचाई पर उड़ने वाले बाज एक दम झपटा मार होबारा को घायल कर देते है। बाज के पीछे वाहन लेकर चल रहे अरब शेख होबारा के नीचे गिरते ही उठा लेते है।
वहीं बाज के साथ ही अरब शेख स्वयं बन्दूक से निशाना साध होबारा का शिकार करते है। होबारा पर निशाना साधने के लिए शिकारी को बहुत कुशल होना पड़ता है।
होबारा बहुत चतुर पक्षी माना जाता है। थोड़े बहुत खतरे का अहसास होते ही यह लम्बी उड़ान भर लेता है। ऐसे में आसमान में उड़ते समय इस पर निशाना साधा जाता है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal