सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा अगले साल दिवाली से पहले अयोध्या में बन जायेगा राम मंदिर

नई दल्ली: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर बीजेपी नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगली दिवाली तक अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होकर रहेगा। आपको बता दें पटना में आयोजित विराट हिंदुस्तान संगम के दौरान सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा कि, “मुझे विश्वास है कि आपलोग अगली दिवाली तक अयोध्या में राम मंदिर में पूजा करनें के लिए जा सकेंगे।“

सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा अगले साल दिवाली से पहले अयोध्या में बन जायेगा राम मंदिरजनता ने कर दिया विकास नीतियों को ख़ारिज

केवल यही नहीं सुब्रमण्यम स्वामी ने लगे हाथों सरकार को नसीहत भी दे डाली। स्वामी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव और अटल बिहारी का हवाला देते हुए यह भी कहा कि देश में चुनाव केवल विकास के दम पर नहीं जीता जा सकता है, चुनाव जीतनें के लिए हिंदुत्व का अलख भी जगाना बहुत जरुरी है। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों के ऊपर सवाल खड़ा करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई, नरसिम्हा राव और अटल बिहारी के विकास कार्यों को जनता ने एक सिरे से ख़ारिज कर दिया था।

शाइनिंग इंडिया के चक्कर में 6 महीने पहले करवा लिया चुनाव

एक समय था जब मोरारजी ने अपनी सरकार के दौरान 2 रूपये किलो चीनी और 1 रूपये किलो चावल कर दिया था। नरसिम्हा राव ने देश के विकास डर को 3 से 8 प्रतिशत तक पहुँचा दिया था। बाजपेयी ने शाइनिंग इंडिया के चक्कर में 6 महीने पहले ही चुनाव करवा लिया। परिणाम क्या हुआ? किसी से छुपा हुआ नहीं है। शाइनिंग इंडिया के चक्कर में अटल बिहारी को सरकार गंवानी पड़ी।

सरकार बनाये रखनें के लिए आगे बढ़ाना होगा हिंदुत्व को

स्वामी ने आगे कहा कि, “अच्छा आर्थिक विकास करना आवश्यक है, लेकिन चुनाव जीतनें के लिए पर्याप्त नहीं है। पर्याप्त के लिए जो लोगों की भावना बनी हुई है, उसे जगाना होगा। इसे सिर्फ दो ही चीजों द्वारा जगाया जा सकता है। पहले जो लोग अन्याय करते हैं, भ्रष्टाचार करते हैं, उन्हें सजा देना और दुसरे जो लोग मूल्यों के लिए जीते हैं। जिसे मैं हिंदुत्व कहता हूँ, उसे आगे बढ़ाना है।“ इसी के दम पर इस देश में सरकार को बनाये रखा जा सकता है।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com