साप्‍ताहिक आर्थिक राशिफल 24 जून से 30 जून 2018 : वृष राशि वालों को म‍िलने वाला है उनकी मेहनत का फल और आपको?

मेष (Aries) : बेवजह भावनात्मक न हों उधार देने से बचें। यह सप्ताह सोच विचार कर धन का निवेश करें। आपके मन में कुछ नया करने का विचार आ सकता है। गहन चिन्तन करके नये कदम उठायें। शुभ दिन – 27 जून।

वृष (Taurus) : यह सप्ताह फायदेमन्द रहेगा अपनी मेहनत का लाभ मिलने वाला है, क्योंकि सही मेहनत अच्छे फल देगी। उधार पैसे देने के लिए यह सप्ताह उत्तम नहीं है। बिना सोचें समझे कुछ न बोलें। शुभ दिन – 26 जून।

मिथुन (Gemini) : मित्रों या कुशल लोगों से फायदा होगा, किसी पुराने नुकसान के बारे में ज्यादा न सोचें। साझेदारी में व्यवसाय करने वालो के लिए यह सप्ताह उत्तम है, नौकरी-पेशा के लिए कुछ नया सीखने का समय है। शुभ दिन – 28 जून।

कर्क (Cancer) : दूसरों से तुलना कर खुद को कम न समझें, अपनी काबलियत और मेहनत पर भरोसा रखे। खर्चों को सीमित रखें, यह सप्ताह यात्रा का भी योग है। शुभ दिन – 29 जून।

सिंह (Leo) : यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा, धन-लाभ और यश-कीर्ति मिलेगी। अंहकार न करें, खर्चों को सीमित रखें, इस सप्ताह यात्रा का योग है। शुभ दिन – 30 जून।

कन्या (Virgo) : सप्ताह की शुरुआत थोड़ी मुश्किल भरी हो सकती है। कारोबारियों के लिए यह सप्ताह लाभदायक है ओैर आपका दबदबा बना रहेगा। अपने निर्णय पर दृढ़ रहें और किसी को भी बिना मांगे सलाह न दें। शुभ दिन – 30 जून।

तुला (Libra) : सप्ताह की शुरुआत में मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। अपने खर्चों को नियंत्रण में रखें। अपने कारोबार या व्यवसाय पर ध्यान दें, विशेषकर कपड़ा कारोबारी अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। शुभ दिन – 29 जून।

वृश्चिक (Scorpio) : यह सप्ताह आपके लिए अति उत्तम रहेगा, धन लाभ होगा। कारोबार में आपका दबदबा बना रहेगा, पुराने रुके हुए काम बनने का भी समय है। बिजली का काम करने वाले कारोबारियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। शुभ दिन – 27 जून।

धनु (Sagittarius) : इस महीने के सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी, इस सप्ताह दिल और दिमाग में तनाव आ सकता है। ठंडे दिमाग से और बड़ों की सलाह से परेशानी से बाहर निकलने के उपाय ढूंढे। मार्ग से विचलित न हों। शुभ दिन – 28 जून।

मकर (Capricorn) : सप्ताह की शुरुआत तनावपूर्ण हो सकती है। सकारात्मक सोच रखें, अपनी सोच में बड़प्पन लाएं। स्थिति आपके पक्ष में रहेगी मेडिटेशन से फायदा होगा। शुभ दिन – 25 जून।

कुंभ (Aquarius) : यह सप्ताह अति उत्तम रहेगा, मेहनत का फल प्राप्त होगा। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा अपनी सोच में दृढ़ निश्‍चय से अच्छी सफलता प्राप्त होगी। नौकरी-पेशा के लिए यह सप्ताह उत्तम रहेगा। शुभ दिन – 29 जून।

मीन (Pisces) : कारोबारियो के लिए यह सप्ताह मध्यम है। अंहम को नियंत्रण में रखें। नौकरी-पेशा वाले लोग अपने सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार रखें। धन को लेकर ज्यादा नकारात्मक न हो और गुस्से पर नियंत्रण रखें। शुभ दिन – 27 जून।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com