सपा कैंड‍िडेट EVM की तुलना में बैलेट से ज्यादा जीतकर आए: अखिलेश यादव
सपा कैंड‍िडेट EVM की तुलना में बैलेट से ज्यादा जीतकर आए: अखिलेश यादव

सपा कैंड‍िडेट EVM की तुलना में बैलेट से ज्यादा जीतकर आए: अखिलेश यादव

लखनऊ.समाजवादी पार्टी (सपा) मुख्यालय पर डॉ. लोहिया सभागार में शनिवार को नवनिर्वाचित नगर निगम के पार्षदों, नगरपालिका परिषद और नगर पंचायत के अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। सभा को संबोध‍ित करते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, सपा प्रत्याशी ईवीएम की तुलना में बैलेट से ज्यादा जीतकर आए हैं। अयोध्या में राम जन्मभूमि वार्ड से समाजवादी पार्टी जीती हैं। अपनी जीत का भाजपा कुप्रचार करती है। उत्तर प्रदेश में 9 महीनों में भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं किया हैं अपराध रूक नहीं रहे हैं। 

सपा कैंड‍िडेट EVM की तुलना में बैलेट से ज्यादा जीतकर आए: अखिलेश यादव

आगे पढ़‍िए और क्या बोले अख‍िलेश यादव…

-उन्होंने कहा, भाजपा के अंदर कूड़ा ज्यादा है, लेकिन वही लोग झाड़ू पकड़े हुए हैं ज‍िनसे कहीं सफाई नहीं हुई है। गुजरात में भी कूड़ा ज्यादा था। भाजपाई गुजरात मॉडल का झूठा प्रचार करते हैं।

-भाजपाइयों के विचारों में गंदगी भरी है। झाड़ू की समस्या नहीं है, समस्या कूड़े की है। अब इस कूड़े को साफ करने की जिम्मेदारी समाजवादी पार्टी को उठानी होगी।

-सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले पार्षदों और अध्यक्षों की जीत से पार्टी का सम्मान बढ़ा है। पार्टी ऐसे लोगों का हर संभव सहयोग करेगी।

लोकसभा चुनाव 2019 को लक्ष्य मानकर काम करना है

-अख‍िलेश यादव ने कहा, 2019 में लोकसभा का बड़ा चुनाव है, उसे भी लक्ष्य मान कर काम करना है। भाजपा के झूठ से सभी को सावधान रहना है। भाजपा अफवाहें फैलाती है और मुद्दों के साथ खिलवाड़ करती है।

-नोटबंदी और जीएसटी से अर्थव्यवस्था तबाह हुई है। बेरोजगारी बढ़ी है। न तो भ्रष्टाचार खत्म हुआ है और न ही अभी तक पता चला कि कालाधन कहां चला गया। बिजली की दरें बढ़ा दी गई है जिससे किसान पर बोझ बढ़ेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की कमर टूट जाएगी।

-भाजपा स्मार्ट सिटी की बड़ी बातें करती है, लेकिन यह स्मार्ट सिटी क्या है और कहां है? इसका अता-पता नहीं मिलता है। भाजपा ऐसे ही अफवाहें फैलाती है और झूठ के सपने दिखाती है। भाजपा सरकारों ने अब तक कोई भी उल्लेखनीय काम नहीं किया हैं।

भाजपा से गरीब, क‍िसान, नौजवान सभी हैं परेशान

-उन्होंने कहा, भाजपा से गांव, गरीब, किसान नौजवान सभी परेशान हैं। भाजपा ने नगर निगम के महापौर के चुनावों का इस तरह शोर मचाया था जैसे चुनाव सिर्फ नगर निगमों में ही हुआ हो। पूरे राज्य में नगर पंचायत और नगरपालिका परिषद के चुनावों की भाजपा ने चर्चा तक नहीं की। सच्चाई तो यह है कि इन चुनावों में भाजपा बुरी तरह पराजित हुई है।

-इस मौके पर विधानसभा में नेता विरोधी दल रामगोविन्द चौधरी, नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद अहमद हसन, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्वमंत्री राजेंद्र चौधरी, समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com