मुंबई| टाटा संस ने पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री पर रविवार को आरोपों की बौछार की है| टाटा संस की ओर से जारी बयान में साइरस मिस्त्री को सत्ता लोभी बाताते हुए कहा गया है कि मिस्त्री अपने 3-4 साल के कार्यकाल के दौरान सत्ता हथियाने पर ही दिमाग लगाते रहे|
टाटा संस ने कहा कि मिस्त्री ने टाटा ग्रुप के लिए योजनाओं को लेकर बड़े-बड़े बयान दिए, लेकिन वादे के मुताबिक इसके लिए प्रभावी प्रबंधन ढांचा और योजना नहीं दी| इसमें कहा गया है मिस्त्री ने रतन टाटा का उत्तराधिकारी चुनने के लिए 2011 में बनाई गई सिलेक्शन कमिटी को गुमराह किया|
साइरस मिस्त्री ने किया गुमराह
इसमें कहा गया है कि मिस्त्री ने खुद को अपने परिवारिक उपक्रम शापूरजी पालोनजी ऐंड कंपनी से अलग नहीं किया इससे टाटा समूह का नेतृत्व करने की उनकी क्षमता को लेकर चिंता पैदा हुई|
इतना ही नहीं मिस्त्री ने धीरे-धीरे सभी अधिकार और शक्तियां अपने हाथ में ले लीं और टाटा संस के प्रतिनिधित्व को हल्का किया|
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal