एजेंसी/ पाकिस्तान : पाकिस्तान के पूर्वोत्तर में खौफनाक मामला सामने आया है। शादी से इंकार करने पर एक लड़की को जिंदा आग के हवाले कर दिया गया है। पुलिस और संबंधियों के मुताबिक लड़की को उसके घरवालों के पूर्व सहयोगी के बेटे से शादी करने को कहा गया. जब लड़की ने इस रिश्ते से इंकार कर दिया तो उसे प्रताड़ित किया गया और फिर उसे जिंदा जला दिया गया।
घटना राजधानी इस्लामाबाद के बाहरी क्षेत्र अपर देवल गांव में मंगलवार की है जहां 19 वर्षीय मारिया सदाकत पर कुछ लोगों के समूह ने हमला कर दिया था। लड़की के चाचा अब्दुल बासित के मुताबिक लड़की को बुरी तरह प्रताड़ित किया गया फिर उसे जिंदा जला दिया गया। हम उसे इस्लामाबाद में एक अस्पताल लेकर गए लेकिन उसकी मौत हो गई।
लड़की के चाचा ने बताया कि उस पर हमला एक प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल और उसके साथियों ने किया था, लड़की पहले उस स्कूल में शिक्षक के तौर पर कार्य कर चुकी है। दरअसल लड़की ने उस प्रिंसिपल के बेटे से शादी करने से इन्कार कर दिया था। वो लड़का तलाकशुदा व लड़की की उम्र का दोगुना था शादी से मना करने के बाद लड़की ने नौकरी छोंड़ दी थी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal