शर्मनाक : युवक ने किया मृत महिला के साथ बलात्कार

rape_5847a1291300bनई दिल्ली:दिल्ली के सनइलाइट काॅलोनी में मृत महिला की देह के साथ दुष्कर्म करते हुए एक युवक पकड़ा गया। इस युवक की पहचान अनिल कुमार 28 वर्ष के तौर पर हुई है। पुलिस ने मृतका के शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने महिला की हत्या होने की आशंका जताई है। दरअसल महिला का गला दबाने की संभावना जताई गई है। इतना ही नहीं पुलिस का कहना है कि महिला के चेहरे को ईंट और पत्थर से कुचल दिया गया है।

जिससे महिला की पहचान उजागर न हो पाए। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की शाम सनलाइट काॅलोनी से एक राहगीर ने जानकारी दी कि रिंग रोड़ के समीप खादर क्षेत्र में एक व्यक्ति महिला के साथ दुष्कर्म कर रहा है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी एक महिला के शव के साथ दुष्कर्म कर रहा था। शव खून से सना था। इस आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। अब पुलिस इस मामले में उससे पूछताछ कर रही है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com