टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में है। इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनियल वैट भी विराट की बहुत बड़ी फैन हैं, इतना ही नहीं वो तो विराट को शादी के लिए प्रपोज कर चुकी हैं। 2016 में आईसीसी महिला वर्ल्ड टी20 में विराट ने डेनियल को एक बैट गिफ्ट किया था।
डेनियल ने विराट का ये बल्ला खूब संभाल कर रखा और इस पर उनका नाम भी लिखवा लिया। लेकिन नाम की स्पेलिंग गलत लिख डाली। इस बल्ले को लेकर वो इतनी उत्साहित थीं, कि ट्विटर के जरिए एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि वो इस बल्ले से खेलने के लिए बेकरार हैं।
ये भी पढ़े: बड़ी खबर: क्रीम विवाद पर बोली ये देसी गर्ल, कहा- प्रचार करना मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल
डेनियल ने लिखा, ‘इस सप्ताह ट्रेनिंग पर लौट चुकी हूं। इसका इस्तेमाल करने के लिए बेताब हूं।’ फोटो में बैट के निचले हिस्से पर लिखा है ‘VIRAT KHOLI’ विराट के नाम की गलत स्पेलिंग के बाद से लोगों ने डिनियल को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
https://twitter.com/Danni_Wyatt/status/906998178762895361
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal