चाहे लड़की हो या लड़का शारीरिक सम्बन्ध की इच्छा हर किसी की होती है। फिल्म वीरे दी वेडिंग में अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने मास्टरबेशन सीन किया है। इस सीन को फिल्माने के बाद उनकी खूब आलोचना भी हुई, जिसके बाद उन्होंने लोगों को करारा जवाब भी दिया। इसके बाद मास्टरबेशन को लेकर कई तरह की चर्चाएं सुनने को मिलीं। 

मास्टरबेशन के बाद होता है दर्द:
# मास्टरबेशन के बाद कई लोगों को बहुत दर्द होता है, जिसके कारण उन्हें कई समस्याओं से गुजरना पड़ता है। मास्टरबेशन के बाद कई लोगों को प्राइवेट पार्टस में सूजन आ जाती है और उन्हें बहुत दर्द से गुजरना पड़ता है।
इन लोगों की त्वचा लाल हो जाती है और प्राइवेट पार्टस में खुजली भी होती है। अगर कुछ सावधानियां रखी जाएं, तो मास्टरबेशन के बाद के दर्द से निजात पाई जा सकती है।
# जो लोग मास्टरबेशन करते समय खुद के साथ बुरी तरह पेश आते हैं, उन्हें ऐसी समस्याएं ज्यादा आती हैं। अगर खुद के साथ थोड़ी नरमी बरती जाए, तो ऐसी समस्याओं से बचा जा सकता है।
डॉक्टर्स कहते हैं कि मास्टरबेशन करने से पहले प्राइवेट पार्ट पर क्रीम या कोई चिकनी चीज लगाएं, जिससे आपको इसे करने में आसानी होगी।