उदयपुर। राजस्थान में एक 20 साल की लड़की ने खुद को आग लगाकर मारने की कोशिश की है। लड़की ने ऐसा क्यों किया यह काफी हैरान कर देना वाला है। दरअसल, यह मामला भीलवाड़ा जिले के डेलाना गांव का है, जहां 18 साल के एक लड़के द्वारा खुद को नहाते हुए देख लिए जाना उस लड़की को बहुत अपमानजानक और शर्मिंदगी भरा महसूस हुआ, जिससे उस लड़की ने खुद को आग लगा कर मारने का फैसला किया।
लड़के ने नहाते देखा, लड़की ने शर्म से आग लगाकर की आत्महत्या की कोशिश
युवती को उदयपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह 70 फीसदी जल गई है। इस मामले में आरोपी लड़के के पिता और एक अन्य रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि यह घटना बुधवार शाम को उस समय हुई जब पीड़िता अपने घर में नहा रही थी। भीलवाड़ा के पुलिस सुपरिटेंडेंट प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि नहाते समय अचानक पीड़िता को महसूस हुआ कि एक लड़का झांक रहा है।
इसके बाद जब वह जोर से चिल्लाई, तो उसके मामा बाहर आए और उन्होंने लड़के को पकड़ लिया। इसके बाद लड़की के परिवार वालों ने लड़के को बहुत डांटा।
यह घटना जब लड़के के पिता किशनलाल वैष्णव और उनके एक रिश्तेदार भवन दास को पता चली तो वह दोनों लड़की के घर में जबरन घुस आए और पीड़िता के मामा से लड़ने लगे। यह सब देखकर पीड़ित लड़की को लगा की इन सबकी वही जिम्मेदार है तो उसने खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल में बयान देते समय लड़की ने साफतौर पर कहा कि लड़के की हरकत के कारण दोनों परिवारों के बीच झगड़ा हुआ और इससे दुखी होकर मैंने खुदकुशी करने की कोशिश करी। आरोपी लड़का फिलहाल फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तालश करने में लगी हुई है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal