आज हम आपके साथ शेयर करने जा रहे है IAS परीक्षा में सफलत ाहासिल करने वाले एक नौजवान के संघर्ष की कहानी जी हाँ सफ़लता कोई सौगात में मिलने वाली चीज नहीं है । इसके लिए “निरंतर लगे रहना और डंटे रहना” पड़ता है । ऐसा कुछ कर दिखाया है गरीब किसान के बेटे नीरज ने। आज हम आपको एक ऐसे ही विद्यार्थी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने मुश्किलों और अभावों के बीच रहते हुए आईएएस परीक्षा 27 वां स्थान हासिल किया है।
हम बात कर रहे हैं आगरा शहर के शमशाबाद गांव श्यामो के पास मौजूद छोटे से गांव ब्रह्म नगर में रहने वाले नीरज कुमार की…। जिन्होंने अपने माता-पिता और जिले का नाम पुरे देश में रोशन किया है। बचपन से नीरज का जीवन संघर्ष से भरा हुआ था। पिता की गरीबी और परिस्थितियों के खिलाफ होने के बावजूद नीरज कुमार ने कभी भी हिम्मत नहीं हारी और सभी के सामने खुद को साबित किया।
नीरज ने इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस की परीक्षा में पूरे इंडिया में 27 वीं रैंक हासिल की है। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस मेंस परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट देखने के बाद नीरज खुशी से पागल हो रहे हैं। इन्होंने इस एग्जाम के लिए बहुत ही मेहनत की थी और उन्हें अपनी मेहनत का परिणाम भी मिला। नीरज के पिता का नाम केदारनाथ है।। यह एक किसान है। इनकी मां का नाम श्रीमती देवी है। ये एक ग्रहणी है। इनका बड़ा भाई टेंट लगाने का काम करता है। नीरज की चार बहने हैं जिनकी शादी हो चुकी है।
पिता और भाई ने बहुत मुश्किलों से एक एक पैसा जोड़ कर नीरज के हॉस्टल का खर्चा उठाया। पढ़ाई करते वक्त नीरज के दोस्तों ने इनकी आर्थिक रूप से बहुत मदद की। नीरज ने अपनी दसवीं की परीक्षा यूपी बोर्ड रानी अवंती बाई इंटर कॉलेज श्यामो से पास की थी। हाई स्कूल में इन्हें सिर्फ 50% मार्क्स मिले थे। दसवीं के बाद नीरज ने बहुत मुश्किल से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। नीरज के इंटरमीडिएट में फिजिक्स में ग्रेस मार्क्स आये थे। बैक पेपर देने के बाद इन्होंने 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद बहुत कड़ी मेहनत करने के बाद इन्हें के एनआईटी “सुल्तानपुर राजकीय इंजीनियरिंग संस्थान” में एडमिशन मिला। नीरज ने साल 2017 में बीटेक की परीक्षा में टॉप किया था।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal