राशिफल में जानिए किसके लिए शुभ है गुरुवार

गुरुवार (30 जून 2016) के राशिफल में जानिए,राशिफल में जानिए किसके लिए शुभ है गुरुवार आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष

आज का दिन शुभ है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। कानून का पालन करें। निवेश आदि लाभ देंगे। पुराने मित्र से मिलना हो सकता है।

वृषभ 

परिजनों के साथ मिलकर संपत्ति की खरीद संभव है। लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। थकान रहेगी। आलस और क्रोध न करें।

मिथुन

किसी व्यक्ति विशेष से अत्यधिक लगाव होने के कारण आप असमंजस्य की स्थिति में रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।

कर्क

कार्यस्थल पर मेहनत अधिक होगी, फल कम मिलेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। बुरे समाचार मिल सकते हैं। मन में नए संकल्प उत्पन्न होंगे पर आलस्य की अधिकता से कोई भी काम समय पर पूरा नहीं होगा।

सिंह 

सन्तान को कुसंगति से बचाएं। नौकरी में किए प्रयास सफल रहेंगे। सामजिक प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। किसी से किया मजाक भारी पड़ेगी। जोखिम न लें। विवाद से बचें।

कन्या

आप अपना मार्ग भटक रहे हैं। संभल कर काम करें। धनहानि हो सकती है। अस्वस्थता रहेगी। आत्मसम्मान बढ़ेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। घर की साफ-सफाई में समय बीतेगा।

तुला

काफी दिनों से आप धन का निवेश करना चाहते हैं पर समझ नहीं आ रहा की कहां करें। प्रभावशाली लोगो के संपर्क में आएंगे। बेरोजगारी दूर होगी। यात्रा सफल रहेगी। निवेश शुभ रहेगा।

वृश्चिक

बहुत समय के बाद आज आप बहुत प्रसन्न रहेंगे। माता-पिता के साथ यात्रा होगी। व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढ़ेगी। संभावित नुकसान, परेशानी को नजरअंदाज न करें। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी।

धनु 

कम समय में अधिक लाभ मिलेगा। अपनों से अनबन होगी। नौकरी में स्थानांतरण और पदोन्नति होने की संभावना है। खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए। सामाजिक कार्यों में संलग्न होंगे।

मकर 

आपके मन में कुछ चल रहा है और आप कर कुछ और रहे हैं। सही समय पर सही निर्णय लेना सीखें। प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। अपनों से दूरिया बनेगी। संपत्ति के सौदों में अड़चनें आ सकती हैं।

कुम्भ 

कभी भी किसी के भरोसे काम न करें। भरोसा खुद पर करना सीखें। आशा के अनुरूप स्थिति बनेगी। वाहन सुख सम्भव है। संपत्ति क्रय करने के योग बनेंगे। व्यापार का विस्तार संभव है। दिखावे और आडंबरों से दूर रहें।

मीन

आज के दिन परिवार में मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कर्ज चुकाने में लगे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे। उचित मार्गदर्शन आप के जीवन दशा और दिशा बदल सकता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com