राशिफल: जाने आज किस पर कृपा करेंगे भोलेनाथ, पूर्ण होंगे सब शुभ काम

सोमवार (12 सितंबर 2016) के राशिफल में जानिए, आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन …

राशिफल: जाने आज किस पर कृपा करेंगे भोलेनाथ, पूर्ण होंगे सब शुभ काममेष-
अपने आप पर भरोसा रखें। दूसरे के भरोसे आपका नुकसान होगा। रुके धन के लिए प्रयत्न जरूर करें, लाभ होगा। व्यापारिक कार्य का विस्तार होगा। दूसरे के निजी कार्यों में हस्तक्षेप से बचें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

वृष

दांपत्य जीवन में चल रहा विवाद बड़ा रूप ले सकता है। धन आगमन में रुकावट होगी। सुख सुविधा के प्रति रुझान बढ़ेगा। विवाह के लिए प्रयास अधिक करना पड़ेगा।

मिथुन

अपने अधिकारो का गलत प्रयोग न करें। अध्ययन के कार्य में विलंब के योग हैं। आर्थिक हानि हो सकती है, सतर्क रहें। पारिवारिक जीवन तनाव में रहेगा। राजनीति में पद प्राप्ति के योग बनेंगे।

कर्क

दिन उपयुक्त है। आर्थिक मामलो में जल्दबाजी न करें। सकात्मक सोच रखें। विवादों से दूर रहना चाहिए। पिता से व्यापार में सहयोग मिल सकेगा। सरकारी नौकरी के योग हैं। प्रयत्न करें।

सिंह

व्यापार में उन्नति होगी। किसी विशेष कार्य के होने से मन में उत्साह रहेगा। मकान व जमीन संबंधी कार्य होने से राहत मिलेगी। मेहमानों का आगमन दिनचर्या प्रभावित करेगा।

कन्या

परिवारजनों से तालमेल स्थापित न होने से तनाव रहेगा। अनायास धनलाभ के योग बनेंगे। किसी के साथ नए कार्यों से जुड़ने के योग बनेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा।

तुला

दिन शुभ है। अपने सम्पर्कों से लोकप्रियता हासिल करेंगे। नौकरी में कार्य की प्रशंसा हो सकती है। पत्रकारिता से जुड़े लोगों का तबादला होने के योग बन रहे हैं। कारोबार में इच्छित लाभ होगा।

वृश्चिक

आज राज्यपक्ष से लाभ होगा। अपने काम से काम रखें। दूसरों की चुगली करने से बचें। दांपत्य जीवन सुखद होगा। जिन लोगों से आपकी कम बनती थी, अब उनसे मेलजोल बढ़ेगा।

धनु

समाज में कुछ लोग आपके कार्यों से नाखुश होंगे। व्यावसायिक नई योजनाओं का सूत्रपात होने के योग हैं। कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। अपनों पर व्यर्थ संदेह न करें। अपने प्रयासों से सफल होंगे।

मकर

अपने वाक्चातुर्य से कठिन कार्य भी आसानी से करवा लेंगे। आज व्यापार अच्छा चलेगा। निजी जीवन में व्यर्थ समय नष्ट न करें। व्यावसायिक काम से सुखद यात्रा हो सकती है। आय के नए साधन खोजने में समय व्यतीत होगा।

कुंभ

आपकी पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुका पैसा मिलने से अधूरे काम पूरे होंगे। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें। भावुकता में कोई भी निर्णय न लें।

मीन

लोग आपका उपयोग कर आपको अलग कर देंगे। रुका काम समय पर पूरा न होने से आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। स्वयं के बलबूते पर समाज में मान-सम्मान हासिल करेंगे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com